बुद्धू बक्सा बन रहा है बोल्ड बॉक्स, ये तो शुरूआत है

आज कल टीवी में दिखाए जाने वाले कार्यक्रम को देख कर तो ऐसा ही लगता है कि अब छोटा पर्दा भी बोल्ड हो चला है। इनमे जो सिरीयल्स आते हैं उनमें कुछ को पूरे परिवार के साथ बैठ कर देखा नहीं जा सकता। पहले तो यह बोल्डनेस केवल रियेलिटी शोज और इसमें दिखाई जाने वाली फिल्मों तक ही सिमित था लेकिन अब यह ट्रेंड सीरियल्स में भी पसंद किये जा रहे हैं।
जी हां कुछ लोगों को यह बदलाव पसंद आ रहा है सीरियल में तड़कते भड़कते सीन कुछ लोगों को पसंद आ रहे हैं तो कुछ को पसंद नहीं आ रहे हैं। लव मेकिंग का यह फंडा छोटे पर्दे का नया ट्रेंड है कपल के लव मेकिंग सीन को दिखाने की वजह उनके रिश्तों की गहराई को समझाना है। हालांकि हर सीरियल्स में इस तरह का ट्रेंड दिखा पाना मुश्किल है। मेकर्स प्रोग्राम के व्यूवर्स की टेस्ट को भी ध्यान में रख कर कुछ ऐसे सीन एड करते हैं।
हाल ही में जब पर्दे के सबसे पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं में प्रिया और राम कपूर ने पर्दे पर अपनी 'सुहाग रात ' मनाई , तो उनकी सुहाग रात ने सबको हिला कर रख दिया। साइबर बर्ल्ड में काफी समय तक ये सीन छाए रहे। वह पूरा एपिसोड उनके प्यार को को ही दिखाता रहा।
वैसे पर्दे पर यह लव मेकिंग सीन केवल इसी कार्यक्रम में नहीं बल्कि 'तुम देना साथ मेरा', 'क्या हुआ तेरा वादा ' में भी कुछ इसी तरह के सीन दिखाया गया। बोल्ड सीन के मामले में 'सौभाग्यवती भव' और 'अमृत मंथन' भी पिछे नहीं रहे। ऐसा भी नहीं है कि दर्शक इन कार्यक्रम को पसंद नहीं करते। ये सीन भी उसी प्रोग्राम में दिखाए जाते हैं जिसे दर्शक पसंद करते हैं। यह तो बोल्डनेस की शुरूआत है अब देखते हैं कि इसका अंत कहा पर होता है


Click it and Unblock the Notifications











