कोरोना में राम कपूर ने लुटाए करोड़ों, खरीदी सबसे महंगी Porsche 911 स्पोर्ट्स कार ,लुक एकदम बवाल
कई स्टार्स ऐसे होते हैं जो कि महंगी कार का शौक रखते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन से लेकर ऋतिक रोशन और शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी तक। इन सभी के पास एक से बढ़कर एक करोड़ों की कीमत की कार हैं। इसमें अब एक नाम शामिल होने जा रहा है बड़े अच्छे लगते हैं के राम कपूर का। जी हां, राम कपूर ने कोरोना लॅाकडाउन के बीच खुद के लिए करोड़ों की स्पोर्ट्स कार पोर्श 911 करेरा खरीदी है।
राम कपूर की ये नई गाड़ी Porsche 911 Carrera को देखने पर आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। कार प्रेमी इस बात को बखूबी जानते होंगे कि आखिर ये कार अपने साथ किस तरह की खूबी लेकर आती है। तभी तो इसकी कीमत करोड़ों में है। पोर्श 911 करेरा एस की कीमत जो सामने आयी है वो है 1.84 करोड़। चार सीटों वाली इस फैमिली कार को देखने वाला देखते रह जाता है। ब्लू रंग की ये कार राम कपूर के घर पर पहुंच चुकी है।

पोर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर राम कपूर के इस कार को खरीदने की जानकारी दी है। बता दें कि ये कार कोई आम कार की तरह नहीं है। ये एक तरह की स्पोर्ट्स कार है। जिसमें ऑटोमैटिक गियर बॅाक्स शामिल है। ये कार केवल 4 सेकेंड के भीतर 100 तक की फुल स्पीड पर आपको एक शानदार सफर पर ले जा सकती है।
राम कपूर के पास इससे पहले कई महंगी बाइक और कार पहले से मौजूद हैं। रिपोर्ट अनुसार एक्टर के पास मर्सिडीज-एएमजी, बीएमडब्ल्यू के साथ एक कीमती बाइक भी है। अब इसमें ये करोड़ों की कार भी शामिल हो गई है। राम कपूर की बात की जाए तो वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं।
लेकिन अभी तक उन्होंने इस कार के बारे में कोई भी अपडेट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं की है। टीवी से दूर राम कपूर इन दिनों फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं। अभय के नए सीजन के साथ राम कपूर को हाल ही में बिग बुल में देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications











