Kapil Sharma: कपिल शर्मा शो देखने वालों के आई बुरी खबर, शो जल्द होगा ऑफएयर!

Kapil Sharma

Kapil Sharma: द कपिल शर्मा शो को देखने वाले फैंस के लिए बुरी खबर है, शो जल्द ही ऑफएयर होने वाला है। फिलहाल तो कपिल शर्मा ने इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। जाहिर है कि, टेलीविजन की दुनिया के फेमस रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा' शो हमेशा ही नए जोक्स और मजेदार बातों से दर्शकों का मनोरंजन करता आया है।

दरअसल पिछले कई साल से 'द कपिल शर्मा' शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस रियलिटी शो के अब तक कई सीजन सामने आ चुके हैं। हर बार कॉमेडियन कपिल शर्मा ही इसे होस्ट करते हैं।

नए सीजन के साथ ही कुछ नए चेहरे भी देखने को मिले। कपिल शर्मा ने भी लोगों का मनोरंजन बनाए रखने के लिए हर सीजन के साथ एक नई थीम लेकर आए। बीच-बीच में यह शो सीजनल ब्रेक भी लेता है।

अब एक बार फिर समय आ गया है इस शो को ऑफएयर जाने का। रिपोर्ट के अनुसार, कपिल शर्मा शो को अस्थाई रूप से बंद किया जा रहा है। शो हर बार सीजनल ब्रेक लेता है। ऐसे में इस बार भी कुछ समय के लिए शो को बंद किया जा रहा है।

टीआरपी के लिहाज से भी सीजनल ब्रेक सही साबित हुआ है। इसके जरिये मेकर्स शो के कंटेंट और कास्ट में भी हेरफेर कर पाते हैं। साथ ही, एक्टर्स को भी जरूरत होती है कि वह ब्रेक ले सकें।

'द कपिल शर्मा' का आखिरी एपिसोड कब आएगा, इसे लेकर पोर्टल में बताया गया है कि मई तक शूट को रैप किया जाएगा। फिर जून तक शो का फाइनल एपिसोड ऑनएयर होगा। जहां यह शो बंद होगा, वहीं कपिल शर्मा अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए इंटरनेशनल टूर पर निकल जाएंगे।

गौरतलब है कि द कपिल शर्मा का शो दर्शको के बीच काफी पॉपुलर है, इसके फैंस हर जगह देखने को मिल जाएंगे। बड़े से बड़े स्टार से लेकर आम इंसान तक इस कॉमेडी शो का दीवाना है। तो ऐसे में फैंस के लिए यह बुरी खबर है कि शो बंद हो रहा है।

Read more about: kapil sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X