आप जैसा समझते हैं वैसे तो बिल्कुल नहीं आपके फेवरिट स्टार्स!
इन दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने विवादित बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। वो कुछ भी बोल दें खबर बन जाती हैं। कभी किसी पर कमेंट करना तो कभी किसी के साथ झगड़ा हो जाना ये सब सलमान के लिए कॉमन हो गया है।
ऐसे ही टेलीविज़न में भी कई सितारे हैं जो अपने इस बिहेवियर के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। टेलीविज़न सीरियल्स में लीड रोल निभाने वाले कुछ एक्टर ऐसे हैं जो अपने रोल से बिल्कुल अलग हैं। एक तरफ ये लोग जहां सीरियल में एकदम आदर्श पुरुष की तरह दिखाए जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ ये रीयल लाइफ में बिल्कुल उल्टे हैं।
इनमें से कुछ सितारे ऐसे हैं जो सीरियल्स में जितने शरीफ और सुलझे हुए दिखते हैं तो वहीं सेट पर बेहद अकड़ू स्वभाव के हैं।
सेट पर किसी से भी ठीक से बात न करना, कभी भी किसी भी समय भड़क जाना इनकी आदत में शुमार है। कुछ स्टार्स तो ऐसे हैं जो ऑनस्क्रीन पर जितना अपने को-स्टार के करीब दिखाई देते हैं उतने ही रीयल लाइफ में एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। खैर हम तो यहां बात कर रहे हैं उन स्टार्स की जो अपने बैड बिहेवियर के कारण हमेशा ही चर्चाओं में रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











