..................... सगाई की खबरों में उलझे रहे लोग, बबिता जी ने अपनी प्रेग्नेंसी पर तोड़ दी चुप्पी? Babita Ji aka Munmun Dutta break silence on her pregnancy? wrote not married, not pregnant, not engaged - Hindi Filmibeat

सगाई की खबरों में उलझे रहे लोग, बबिता जी ने अपनी प्रेग्नेंसी पर तोड़ दी चुप्पी, बोलीं- 'सीधी बात बता रही हूं..

munmun dutta tmkoc

बबिता जी उर्फ मुनमुन दत्ता कुछ दिनों लगातार सोशल मीडिया पर छाई हैँ। वो गॉशिप गलियारों में कई बातों को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम टप्पू के साथ उनके अफेयर की खबरों सामने आई हैं।

पता चला था कि दोनों सगाई करने जा रहे हैं। टप्पू का असली नाम राज अनदकट है और दोनों ने इन खबरों पर रिएक्ट किया था। राज अनदकट का कहना था कि ये खबरें पूरी तरह से फेक हैं।

लेकिन इस दौरान मुनमुन दत्ता का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने काफी कुछ बता डाला है। इस पोस्ट में वो अपनी प्रेगनेंसी को लेकर बात कर रही हैं। जैसे ही उन्होने इंस्टाग्राम पर इस स्टोरी को साझा किया तो लोगों ने शादी, सगाई छोड़कर उनकी प्रेगनेंसी को लेकर बात करना शुरु कर दिया।

प्रेग्नेंसी को लेकर क्या लिखा?

अगर आप भी कुछ गलत सोच रहे हैं तो ठहर जाइए। दरअसल मुनमुन दत्ता प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होने अपनी सगाई की फेक खबरों को लेकर कमेंट किया था।

उन्होने लिखा, ''विचित्र है, कितनी फर्जी खबर तेजी से फैलाई जा रही है। वो लौटकर बार बार किसी बूमरैंग की तरह सामने आ रही है। एक बार फिर से चीजे सीधे बताना चाहती हूं.. ना तो मैं सगाई कर चुकी हूं, ना ही शादी और ना प्रेग्नेंट हूं।''

इसके अलावा उन्होने लिखा, ''अभी या बाद में अगर में किसी छोटे या बड़े आदमी से शादी करूंगी तो मैं इसको गर्व के साथ सबको बताऊंगी। ये मेरी बंगाली जीन्स है, हमेशा गर्व करना और बहादुर बने रहना, जय दुर्गा मां।'' इसके आगे उन्होने लिखा, ''मैं फर्जी की चीजों में अपनी एनर्जी बर्बाद नहीं करना चाहती हूं।''

इसके बाद लगातार मुनमुन दत्ता के पोस्ट को लेकर लोग बातें कर रहे हैँ। देखने वाली बात होगी कि टप्पू फिर से क्या कहते हैँ। तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता की फैन फॉलोविंग शानदार है।

Read more about: munmun dutta tmkoc
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X