बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में शहनाज़ गिल, हिना खान, तेजस्वी - करण सहित स्टार्स ने बढ़ाई रौनक
दो साल बाद बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी ने सिनेमा और टीवी जगत को एक बार फिर से रोशन किया। बाबा सिद्दीकी और ज़ीशान सिद्दीकी ने ताज होटल में इफ्तार पार्टी होस्ट की और टीवी - फिल्म का हर चेहरा इस पार्टी में मौजूद था। सभी सितारे बेहद खूबसूरत नज़र आए और यूं लगा मानो ईद का चांद आज ही निकल गया हो।
जहां शहनाज़ गिल के आदाब ने फैन्स का दिन बना दिया वहीं हिना खान के इफ्तारी लुक पर हर कोई फिदा हो गया। निक्की तंबोली से लेकर तेजस्वी प्रकाश और रश्मि देसाई तक हर किसी ने अपने लुक से प्रभावित किया।

अंकिता लोखंडे और उर्वशी ढोलकिया जहां साड़ी में नज़र आईं वहीं आमना शरीफ और निक्की तंबोली के गरारा - शरारा भी काफी खूबसूरत दिखे। देखिए इस इफ्तार पार्टी की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो।
Recommended Video

शहनाज़ गिल की नज़ाकत
इस पार्टी में शहनाज़ गिल बेहद अदब और नज़ाकत के साथ तस्वीरें खिंचवाती दिखाई दीं। वहीं कुछ वीडियो में शहनाज़ हर किसी से बेहद तहज़ीब के साथ मिलती नज़र आईं। शहनाज़ के इस अवतार को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं।

तीन कोमोलिका
टीवी की तीन कोमोलिका भी इस पार्टी में नज़र आईं। जहां पुराने कसौटी ज़िंदगी की में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली उर्वशी ढोलकिया साड़ी में दिखीं वहीं हिना खान का अंदाज़ हर किसी के दिल में उतर गया। हिना खान के किरदार कोमोलिका को कसौटी ज़िंदगी की में रिप्लेस करने वाली आमना शरीफ भी गरारा में दिखाई दीं।

अजीब इत्तेफाक
बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी फेम विशाल आदित्य सिंह अपनी खास दोस्त सना मक़बूल के साथ इस पार्टी में दिखाई दिए। वहीं विशाल की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तूली भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं।

बेहद प्यारे कपल
टीवी के दो बेहद प्यारे कपल अर्जुन और नेहा बिजलानी और अंकिता लोखंडे - विक्की जैन भी इस इफ्तार पार्टी में चार चांद लगाते नज़र आए। जहां अंकिता की बनारसी साड़ी पर सबकी नज़र टिक गई वहीं अर्जुन बिजलानी पूरे पठानी अंदाज़ में नज़र आए। ये दोनों ही जोड़ियां इस समय स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी का हिस्सा हैं।

दो हैंडसम हंक
जहां नई कसौटी ज़िंदगी की में ऋषभ बजाज बनकर वापसी करने वाले करण सिंह ग्रोवर बेहद फॉर्मल अंदाज़ में नज़र आए वहीं ऋत्विक धन्जानी एकदम कूल पठानी कुर्ता पाजामा में दिखाई दिए।

बेहद प्यारी जोड़ियां
टीवी कपल अली गोनी - जैसमीन भसीन और पराग देसाई - शेफाली ज़रीवाला भी इस पार्टी का हिस्सा बने। वहीं बिग बॉस से मशहूर हुए प्रतीक सहजपाल भी अपनी एक खास दोस्त के साथ इस पार्टी में पहुंचे।

सना खान - क्रिस्टल डिसूज़ा
सना खान जहां हिजाब के साथ इफ्तारी करने पहुंची वहीं डिजिटल स्टार क्रिस्टल डिसूज़ा भी सफेद अनारकली में नज़र आईं।

करण - तेजस्वी
इस समय टीवी की सबसे हॉट जोड़ी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी इस पार्टी का हिस्सा बने।

निक्की तंबोली
बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी से फेमस हुईं निक्की तंबोली के पीले शरारा ने फैन्स का दिल जीत लिया। निक्की की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल रहती हैं।

हिना खान
हिना खान भी इस इफ्तार पार्टी का हिस्सा बनीं। हिना खान अपने बिग बॉस होस्ट सलमान खान से भी गले मिलती नज़र आईं।

कृष्णा - आरती - रश्मि
द कपिल शर्मा शो फेम कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपनी पत्नी कश्मीरा शाह और दो जुड़वा बेटों के साथ नज़र आए। कृष्णा और उनके बेटों ने एक जैसी पोशाक पहनी थीं। वहीं कृष्णा की बहन और बिग बॉस फेम स्टार आरती सिंह भी इस पार्टी में नज़र आईं। रश्मि देसाई ने भी शरारा में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं।


Click it and Unblock the Notifications











