ये क्या!!! Baba Siddique की इफ्तार पार्टी में शहनाज गिल को देखते ही रश्मि ने फेर लिया मुंह

Baba Siddique Iftaar Party

Baba Siddique Iftaar Party: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी का जश्न शुरू हो चुका है और इंडस्ट्री की छोटी से बड़ी हर हस्ती इस पार्टी का हिस्सा बन रही है। टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई इस पार्टी में शामिल हुआ है।

रश्मि ने किया इग्नोर
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी के जश्न में एक से बढ़कर एक शख्सियत शामिल हुई हैं और जब इतनी ज्यादा तादाद में सितारों का मेला लगा हो तो कुछ कॉन्ट्रोवर्शियल होना भी तो बनता ही है। हाल ही में, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शहनाज गिल की इस इफ्तारी पार्टी में एंट्री दिखाई जा रही है। इस पार्टी में आने के बाद शहनाज गिल सबको नमस्ते कर रही हैं और तभी उनके सामने आती हैं रश्मि देसाई जो उनके देखते ही मुंह फेर लेती हैं और वहां से चली जाती हैं।

रश्मि और शहनाज की लड़ाई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रश्मि देसाई और शहनाज गिल दोनों ही 'बिग बॉस 13' का हिस्सा थीं। इसी शो के दौरान दोनों के बीच काफी तू-तू मैं-मैं भी देखने को मिली थी। एकबार तो रश्मि देसाई ने कहा था कि शहनाज गिल खुद के डिजाइनर कपड़े तक अफोर्ड नहीं कर सकतीं, जिस पर उन्हें जवाब देते हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा था कि शहनाज गिल एक दिन सबसे आगे निकल जाएंगी और इन्हें इस बात की खबर भी नहीं लगेगी और ऐसा हुआ भी शहनाज जबसे बिग बॉस से बाहर आई हैं तभी से उनके पास हमेशा काम रहा है और कुछ ना कुछ वो जरूर करती नजर आती हैं।

कौन हैं बाबा सिद्दीकी
बाबा सिद्दीकी का पूरा नाम बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी है। जो अपने शुरुआती जीवन से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए थे। इसके बाद उन्होंने कई बड़े-बड़े आंदोलनों में भी हिस्सा लिया। कांग्रेस पार्टी में रहते हुएबाबा 3 बार कांग्रेस पार्टी से महाराष्ट्र विधानसभा में एमएलए भी रह चुके हैं। बाबा को मुंबई में आम लोगों का नेता कहा जाता है और उन्होंने अपने क्षेत्र में विधायक फंड से ही कई तरह के विकास कार्य भी करवाए हैं।

Read more about: baba siddique
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X