Baba Siddique की पार्टी में रोमांटिक अंदाज में पहुंचा ये कपल, जोड़ी को दिए लोगों ने ऐसे कमेंट

Baba Siddique Iftaar Party: 'बिग बॉस 16' फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी के साथ आज मुंबई के बांद्रा में ताज लैंड्स एंड में आयोजित उनकी प्रसिद्ध इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।
अंकित और प्रियंका की जोड़ी
बाबा सिद्दीकी की इस इफ्तार पार्टी में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता एक साथ एंट्री देखने लायक थी। हाथों में हाथ डाले सितारों से सजे इवेंट में पहुंचे प्रियंका और अंकित ब्लैक आउटफिट में नजर आए थे। टेलीविजन जगत की एक्ट्रेस काले और सुनहरे रंग के लहंगे सेट में नजर आईं और अंकित एक काले रंग के कुर्ता सेट में एक मखमली काली जैकेट में हमेशा की तरह डैपर लग रहे थे। दोनों ने एक साथ पैप्स से पोज देते हुए मुस्कुरा रहे थे।
प्रियंका की सुरक्षा
प्रियंका चौधरी के पार्टी वाली जगह से बाहर ले जाने के दौरान काफी भीड़ थी और अंकित गुप्ता ने किसी जेंटलमेन की तरह प्रियंका का साथ दिया और उनका हाथ पकड़कर बिलकुल सुरक्षित तरीके से बाहर लेकर गए। इस दौरान अंकित ने प्रियंका का हाथ थामे रखा और बस फिर इनकी जोड़ी को देखकर फैंस के दिल के तार भी बज उठे।
अंकित औ प्रियंका का काम
आपको बता दें, सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस 16' में एक सफल जर्नी के बाद, रील लाइफ जोड़ी काफी व्यस्त लग रही है! अंकित इन दिनों गौतम सिंह विग और नेहा राणा के साथ टीवी सीरीज जूनूनियत में अभिनय कर रहे हैं, प्रियंका के पास भी कुछ प्रोजेक्ट हैं। हालांकि, टेलीविज इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका को लेकर खबर आई थी कि वो रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में अपना हुनर दिखा सकती हैं लेकिन वह कथित तौर पर ऐन मौके पर पीछे हट गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications