राखी के बाद बोले बाबा रामदेव, भोग का वास है बिग बॉस

आगे योग गुरू ने कहा है कि दो साल पहले मुझे भी उस शो में भाग लेने को कहा गया था पर मैं नहीं गयै। बाबा ने कहा कि 'उस शो में भोग की पराकाष्ठा है, वहां योग का कोई स्थान भी नहीं है।'
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए बाबा ने कहा कि बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए सामान्य तौर पर मिलने वाली फीस के अलावा एक मोटी रकम उन्हे दी गयी थी। आपको बता दें कि आर्यसमाज से जुड़े स्वामी अग्निवेश हाल ही में बिग बॉस के घर में दो दिन गुजार कर बाहर आए हैं।
इस शो में जाने से पहले अग्निवेश ने कहा था कि इस रिएलिटी शो में जाने का उनका मकसद युवाओं को संदेश देना है। लेकिन उनके इस कदम की हर ओर कड़ी आलोचना ही हुई है। बाबा रामदेव आजकल उत्तर प्रदेश के अलग अलग इलाकों में भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं।
लगता है कि बिग बॉस 5 अब कानूनी पचड़े में पड़ने वाला है क्योंकि बिग बॉस के खिलाफ एक जनहित याचिका बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के सामने पेश हुई। कल राखी ने भी इस शो के लिए अपने विचार रखे थे कि इस शो ने सारी हदे पार कर ली है, ऐसा ही हाल रहा तो अगले सीजन में न्यूडीटी छा जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











