राखी को बाबा रामदेव का जवाबः मुझे तो कई लोग प्यार करते हैं

हम आपको बता दें कि राखी ने एक शो के सिलसिले में दिल्ली में यह कहा था कि वह बाबा रामदेव को बहुत पसंद करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। राखी के इस बयान पर काफी दिनों से चुप बैठे बाबा के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने अपने मन की बात मीडिया के सामने रख ही दी।
स्वामी रामदेव ने कहा कि किसी भी शो को प्रमोट करने के लिए किसी संत को टारगेट नहीं करना चाहिए। मुझे तो कई लोग प्यार करते हैं और मुझे सबसे ज्यादा प्यार करने वाली जनता है।
अब हमेशा ही कुछ ना कुछ बयान बाजी करने वाली राखी बाबा के इन उत्तम विचारों का जवाब खुद रामदेव बाबा के पास पहुंच कर देती हैं या कोई नया जरिया ढूढ़ती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











