Shock..बाबा रामदेव की फिसली जुबान..सलमान की हीरोइन..चौंक जायेंगे
नच बलिए 8 की शूटिंग के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि बाबा रामदेव को सलमान खान की दबंग हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा से माफी मांगनी पड़ी। आखिर क्या है पूरा मामला।
नच बलिए 8 के मंच से हर बार कोई ना कोई चौंकाने वाली खबर सामने आती रहती है। इस बार नई कंटोवर्सी का हिस्सा बाबा रामदेव और सोनाक्षी सिन्हा बन गए हैं।
इस बार नच के वीकेंड एपिसोड में बाबा रामदेव स्पेशल गेस्ट के तौर पर आए। एक तरफ जहां उन्होंने सभी कपल को योगा की ट्रेनिंग देनी शुरू की। वहीं उन्होंने सोनाक्षी को ऐसा कुछ कह दिया कि सब देखते ही रह गए।

इसके बाद उन्हें सबके सामने सोनाक्षी से माफी मांगनी पड़ी। हुआ यूं कि सभी कपल के डांस और मस्ती के बीच बाबा रामदेव ने स्टेज पर गलती से सोनाक्षी सिन्हा को मीनाक्षी कह दिया।
उनकी इस गलती पर सभी हंसने लगे तो बाबा रामदेव ने तुरंत अपनी गलती सुधारते हुए सोनाक्षी से माफी मांग ली।मिली जानकारी के अनुसार हालांकि सोनाक्षी ने उनकी गलती को नजर अंदाज कर दिया।
लेकिन अब यह शो के दौरान देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार सोनाक्षी ने बाबा रामदेव की इस मांफी का जवाब क्या दिया। बहरहाल,इस वीक नच के मंच पर ढेर सारे मसाले आपको मिलने वाले हैं।
ऐसा भी कहा जा सकता है कि नच का मंच इस वीक कंटोवर्सी से भरा रहा। पर्दे के पीछे की इस मसाले दार खबर को यहां पढ़ें..


Click it and Unblock the Notifications












