माथे पर तिलक-गले में रुद्राक्ष की माला, अलग तरीके से बालवीर देव जोशी ने गर्लफ्रेंड के साथ की सगाई

Dev Joshi

Dev Joshi Engaged: बालवीर फेम अभिनेता देव जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज़ का ऐलान किया है जिसके बाद बधाईयों और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है। एक्टर ने सगाई कर ली है। दिलचस्प बात ये हैं कि देव जोशी मे बेहद ही अलग तरीके से अपने इस नए सफर की शुरुआत की है। देव जोशी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो शेयर करके अनाउंसमेंट की है। देव ने मंगेतर आरती संग फोटो भी शेयर की।

फोटो और वीडियो शेयर होते ही काफी जोरों से वायरल हो गई हैं। वीडियो में देव और आरती एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। देव अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- और हमने साथ रहने का फैसला कर लिया है। लाइफटाइम के लिए प्यार, हंसी, और बहुत सारी यादें। सगाई कर ली है।

इसके साथ ही देव जोशी और उनकी मंगेतर आरती ने अपनी सगाई की एक खूबसूरत सी तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों रुद्राक्ष की माला पहने दिखाई दे रहे हैं। एक दूसरे के साथ ये दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

देव जोशी के काम की बात करें तो वो पॉपुलर एक्टर हैं। उन्होंने शो लकी से शुरुआत की थी। लेकिन इस शो में वो छोटे से रोल में नजर आए थे। इसके बाद वो महिमा शनि देव की, हमारी देवरानी, काशी-अब ना रहे तेरा कर्ज कोरा और देवों के देव महादेव में दिखे।

उन्हें पहचान 2012 में मिली। वो शो बालवीर में दिखे। इस शो में वो बालवीर के लीड रोल में थे। घर-घर में उन्हें पसंद किया गया। उनके शो को भी फैंस ने खूब प्यार दिया। उन्हें चंद्रशेखर, बालवीर रिटर्न्स, अलादीन, बालवीर 3 और बालवीर 4 में भी देखा गया।

More from Filmibeat

Read more about: dev joshi television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X