'बालवीर' ने नेपाल में मंगेतर संग लिए सात फेरे, मंडप से वायरल हुईं फोटोज

Dev Joshi Tied Knot With Aarti: टीवी के 'बालवीर' के नाम से मशहूर अभिनेता देव जोशी इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही उन्होंने आरती के साथ में सगाई की थी और अब हाल ही में 25 फरवरी को नेपाल में उन्होंने आरती के साथ में ग्रैंड वेडिंग कर ली है।
देव जोशी ने परिवार और करीबी लोगों के बीच में अपनी मंगेतर के साथ में इंटीमेट वेडिंग कर ली। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरों को भी शेयर किया है। तस्वीरों में देखने के लिए मिल रहा है की आरती रेड और गोल्डन लहंगे में काफी ब्यूटीफुल नजर आ रही है।
इतना ही नहीं देव जोशी ने भी आइवरी कलर की शेरवानी पहनी हुई है और दोनों एकदम परफेक्ट कपल नजर आ रहे हैं। देव जोशी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "अहं त्वदस्मि मदसि त्वम् ! मैं तुझसे और तू मुझसे।"
देव जोशी और उनकी पत्नी आरती को तस्वीरों के दौरान शादी के रस्मो को निभाते हुए देखा जा रहा है। अब लगातार इस कपल को फैंस और सेलिब्रिटीज जमकर मुबारक बाद देते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले देव ने हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों को शेयर किया था। इसी साल जनवरी में दोनों ने सगाई भी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











