अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे हैं बाहुबली प्रभास, करण जौहर के शो में बड़ा खुलासा Video !
इस साल के अंत में एक बार फिर से बाहुबली की झलक फैंस को देखने को मिलेगी। इस बार आप बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर एक नहीं बल्कि तीन बाहुबली देखने की तैयारी कर लीजिए।
हम बात कर रहे हैं करण जौहर के शो कॅाफी विद करण सीजन 6 की। जहां पर पहली बार प्रभास,राणा दग्गुबती और राजामौली एक साथ नजर आने वाले हैं। बाहुबली की रिलीज के बाद हर तरफ इसी बात का हल्ला मचा है कि क्या सच में प्रभास अपनी सह कलाकार अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे हैं।

दोनों के बीच अफेयर से लेकर शादी तक की चर्चा जोरों पर रही है। अपने निजी जीवन के रिश्ते का खुलासा प्रभास पहली बार किसी टीवी शो में करने जा रहे हैं। बाहुबली स्टार्स प्रभास और राणा दग्गुबाती और निर्देशक एस एस राजामौली एक साथ काफी मस्ती और धमाल करते हुए नजर आयेंगे।
प्रभास काफी शर्मीले स्वभाव के हैं। जब करण जौहर ने उनसे अनुष्का शेट्टी से रिलेशनशिप के बारे में पूछा तो इस पर प्रभास ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वह सिंगल हैं और फिल्म के सेट पर उन्हें कभी भी प्यार नहीं हुआ। इसके बाद आगे जो कहा वो जानकर आप चौंक जायेंगे। नीचे देखिए इसका मजेदार Video
बहरहाल, ये सुपरहिट जोड़ी भी एक साथ करण के शो का हिस्सा बनने वाली है।यहां देखिए पूरी लिस्ट


Click it and Unblock the Notifications
