Bigg Boss OTT Grand Finale: फिनाले में आ रहा है इतना बड़ा स्टार... देखते ही लड़कियां कहेंगी- हाय गर्मी

badshah

Baadshah In Bigg Boss OTT Grand Finale: पॉपुलर सिंगर और रैपर बादशाह सोमवार को कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगे। वेरिफाइड सूत्रों से इसकी पुष्टि हुई है कि बादशाह 14 अगस्त को सितारों से सजे ग्रैंड फिनाले में स्पेशल गेस्ट और स्टार परफॉर्मर के रूप में शामिल होंगे।

एलिमिनेट कंटेस्टेंट्स के साथ भी थिरकेंगे

39 वर्षीय हिप हॉप आइकन घर के अंदर टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करेंगे और साथ ही स्पेशल सेट पर परफॉर्म करेंगे और सलमान खान और बिग बॉस ओटीटी 2 के सभी एलिमिनेट कंटेस्टेंट्स के साथ भी थिरकेंगे।

इस गानों पर देंगे परफॉर्मेंस

उनकी लिस्ट में उनके क्लब एंथम जैसे 'जुगनू', 'चमकीला चेहरा', 'तबाही' और उनका लेटेस्ट सिंगल 'गॉन गर्ल' शामिल है। सलमान खान और बादशाह दोनों को 2021 में बिग बॉस 15 में एक साथ ठुमके लगाते देखा गया था जब बादशाह ने सलमान खान को 'जुगनू' का हुकस्टेप सिखाया था और बताया था कि उनकी मां को स्टेज पर इस पल पर कैसे गर्व होगा।

जवान से लेकर ड्रीम गर्ल का प्रमोशन

अलग-अलग फैन पेजों के माध्यम से यह भी व्यापक रूप से अनुमान लगाया गया है कि आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे 'ड्रीम गर्ल' के साथ-साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण 'जवान' का प्रमोशन करेंगे।

बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट

विजेता के खिताब की दौड़ में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे के साथ फाइनल एपिसोड की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इस सीजन में, रफ़्तार, टोनी कक्कड़, असीस कौर, एमिवे बंटाई, नेहा कक्कड़ जैसे कलाकारों ने फिनाले से पहले वीकेंड का वार एपिसोड में गेस्ट के तौर पर भूमिका निभाई। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जियो सिनेमा पर प्रसारित होता है।

Read more about: bigg boss ott 2 badshah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X