3 हज़ार से ज़्यादा हुए ऑडिशन, फिर बी आर चोपड़ा की महाभारत के लिए चुनी गई थी स्टारकास्ट, लग गए थे इतने साल

B R Chopra Mahabharata Audition: दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुए 'महाभारत' शो को बी आर चोपड़ा ने खुद निर्देशित किया था। जिसकी स्टारकास्ट को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। इस शो में दुर्योधन से लेकर अर्जुन तक ने एक अहम किरदार निभाया था। हर एक किरदार इस शो का अपने आप में बेहद खास था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी स्टार कास्ट 3000 से ज्यादा ऑडिशन के बाद फाइनल हुई थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बी आर चोपड़ा के शो 'महाभारत' को बनाने में कई सालों का वक्त लगा था और कास्टिंग डायरेक्टर गूफी पेंटल ने इस बात का खुद खुलासा किया था। 'महाभारत' जैसे महाकाव्य पर फिल्म या शो बनाना आज के वक्त में इतना ज्यादा मुश्किल है तो यह सोचना तो बनता है कि 80 के दशक में बी आर चोपड़ा और उनकी टीम के लिए यह कितना मुश्किल साबित हुआ होगा।
हालांकि साल 2020 के दौरान महाभारत के कास्टिंग डायरेक्टर और मशहूर अभिनेता गूफी पेंटल ने शो के कलाकारों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। दरअसल गूफी को मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर महाभारत की स्टार कास्ट के साथ में देखा गया था। तूने बताया था कि इसकी कास्टिंग को लेकर साल 1984 में तैयारी शुरू हुई।
गूफी पेंटल ने आगे बताया कि साल 1986 के अंत तक इसकी तैयारी जारी रही। इस ढाई साल में हमने ₹3500 से ज्यादा ऑडिशन दिए और काफी सारे कलाकारों को फाइनल किया। इसके बाद साल 1988 में दूरदर्शनपर इस शो को पहली बार टेलीकास्ट किया गया। गूफी पेंटल ने इस शो में मामा शकुनि का किरदार निभाया था और इसी के अलावा वह इसके कास्टिंग डायरेक्टर भी थे।
गूफी पेंटल भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जो मामा शकुनि का किरदार निभाया था वह आज भी लोगों के जहन में बसा हुआ है। हालांकि आपको बता दें कि अभी तक बी आर चोपड़ा की महाभारत के बाद कई सारे शोज इस महाकाव्य पर बन चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उन शोज को इतनी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल नहीं हो पाई।


Click it and Unblock the Notifications