सारेगामा लिटिल चैंप के चैंपियन बनें जयपुर के अजमत

इस शो के फर्स्ट रनरअप सलमान रहे तो वहीं दूसरे रनअप रहे नितिन। अजमत को जैसे ही ये फैसला सुनाया वैसे ही अजमत की आंखो से आंसू निकल गये। अजमत ने कहा कि उन्हें ये सब कुछ एक सपने की तरह लगता है। अजमत को ये खिताब बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने प्रदान किया।
शाहरूख ने अजमत को गोद में उठाकर बहुत सारा प्यार किया और कहा कि वो वाकई में लिटिल चैंपियन है। शाहरूख ने अजमत को एक गुड़िया भी गिफ्ट की। अजमत, सलमान और निखिल के साथ शाहरूख रॉ वन के गाने छम्मक छल्लो पर जमकर थिरके। बच्चों ने खूब मस्ती की।
आपको बता दें कि अजमत हुसैन जयपुर की मथुरा की हवेली के रहने वाले हैं। अजमत की जीत पर पूरा जयपुर इस समय नाच रहा है। लोग आतिश बाजियां कर रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











