..................... Azmat Hussain wins Sa Re Ga Ma Pa Lttle Champs | जयपुर का अजमत हुसैन बना लिटिल चैम्‍प - Hindi Filmibeat

जयपुर का अजमत हुसैन बना लिटिल चैम्‍प

By Ajay Mohan

Azmat Hussain
जयपुर के 10 वर्षीय गायक अजमत हुसैन ने जीटीवी 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्‍प्‍स' का खिताब जीता है। अजमत ने अपनी शानदार सुरीली आवाज़ से दुनिया भर के लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान भी पहुंचे। उन्‍होंने बाल गायकों का उत्‍साह बढ़ाने के साथ-साथ अपनी आने वाली फिल्‍म रॉ-वन का भी प्रोमोशन किया।

शो के निर्णायक मंडल में अलका यागनिक, कैलाश खेर, अदनान सामी और जावेद अली शामिल थे। अजमत हमेशा से ही इस शो के निर्णायक मंडल का चहेता रहा। फाइनल के मौके पर शाहरुख खान ने डांस भी प्रस्‍तुत किया। शाहरुख ने बच्‍चों के साथ खूब मस्‍ती की।

शो के बाद शाहरुख ने ट्विटर पर अजमत और अन्‍य सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये बच्‍चे आज के रियल स्‍टार हैं। उनके टैलेंट को उभारना हमारी जिम्‍मेदारी है।

इस शो में दूसरे स्‍थान पर रहे मेवाड़ के बाल गायक 14 वर्षीय सलमान अली और तीसरे स्‍थान पर मुबारकपुर के नितिन कुमार रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X