'हमें भी चाहिए दो पति...', यूट्यूबर अरमान मलिक की 2 बीवियों को लेकर इस हसीना ने उड़ाई खिल्ली

Azma Fallah Reacts On YouTuber Armaan Malik: इस वक़्त दर्शकों के बीच बिग बॉस ओटीटी 3 का क्रेज काफी ज्यादा बना हुआ है। बता दे कि इस बार शो को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। लेकिन यह शो इस बार अपने कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा में है। यूट्यूबर अरमान मलिक इस शो पर अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ में नजर आ रहे हैं।
लेकिन यूट्यूबर अरमान मलिक दो शादियों को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल भी किया जा रहे हैं। काफी सारे टीवी सितारे भी उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आए। अब एक बार फिर से एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर द्वारा अरमान मलिक पर खूब तंज कसे गए हैं। दरअसल हाल ही में आजमा फल्लाह ने एक वीडियो शेयर किया है।
आज़मा फल्लाह बात करते हुए कहती हैं कि "बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ में शामिल हुए हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि अगर उनको दिक्कत नहीं है तो आप लोगों को क्या प्रॉब्लम है। हमें कोई प्रॉब्लम नहीं है। लेकिन हमें भी परमिशन दो कि दो पति रखें। अगर हमने दो पति बनाए तो हम गलत।"
आज़मा फल्लाह आगे कहती हैं कि "ये बंदा दो बीवियों को शो में लेकर आ गया है तो ये तो सबको बहुत अच्छा लग रहा है। इसीलिए हमें भी इजाजत चाहिए दो पति बनाने की। समानता होनी चाहिए ना। अगर आजकल के मर्द यह देखकर इंस्पायर हो रहे हैं कि ये दोनों पत्नियां एक साथ खुश हैं तो हम भी दो पतियों के साथ खुश रह सकते हैं।"
हालांकि अब आज़मा फल्लाह के वीडियो पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'तुम भी कर लो दो पति से शादी।' एक अन्य लिखता है कि 'आपको कैसे पता चलेगा कि बच्चा किसका है।' एक दूसरा यूजर कहता है कि 'इतना भी सच नहीं बोलना था।'


Click it and Unblock the Notifications