तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पिंकू का जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान Video
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पिंकू की नई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पिंकू यानी की अजहर शेख ने अपना जमकर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उनकी इन नई तस्वीरों को देखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं। पिंकू हमेशा से ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू सेना की टीम में रहा है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा नें जब भी पिंकू नजर आए तो केवल टप्पू सेना के साथ। लेकिन जैसे वो स्क्रीन पर दिखाई देते हैं उससे वो काफी अलग अब हो गए हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आगे बढ़ने के साथ पिंकू भी बड़े हो गए हैं। फिजिकली उन्होंने खुद को पूरी तरह से बदल लिया है।

अजहर शेख की मजबूत बॉडी देखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं। फैंस ये देखकर चौंक गए हैं कि क्यूट से दिखने वाले अजहर शेख को देख पहचानना मुश्किल है। अजहर शेख ने जिम की अपनी एक खास फोटो शेयर की है। जिम में हैवी वेट ट्रेनिंग से लेकर कई तरह की एक्सरसाइज भी अजहर शेख काफी समय से कर रहे हैं। अपनी इस जिम तस्वीर में अजहर शेख शर्टलेस होकर वेट ट्रेनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस तस्वीर के बाद अजहर शेख सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद अजहर को पहली नजर में पहचानना मुश्किल है। फैंस को अजहर शेख ने अपने नए लुक से सरप्राइज कर दिया है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा जब से शुरू हुआ है तब से ही अजहर शेख इस शो से जुड़े हुए हैं। ऐसा मालूम होता है कि कोरोना लॅाकडाउन का पूरा फायदा उठाते हुए अजहर शेख ने खुद की बॅाडी पर काफी काम किया है। अजहर शेख की इन तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद फैंस आग वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications