इंडियन आइडल के ऑडिशन में नेहा कक्कड़ के साथ आयुष्मान खुराना हुए थे रिजेक्ट, बोले-'आज मैं कहां...'

ayushmann-khurrana-reveals-that-he-was-rejected-in-indian-idol-audition-with-neha-kakkar

Ayushmann Khurrana was rejected in Indian Idol: अभिनेता आयुष्मान खुराना कई प्रतिभाओं के धनी है। एक्टिंग के अलावा आरजे और सिंगर भी रह चुके हैं। जल्द ही उनकी नई फिल्म 'एक्शन हीरो' रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन में आयुष्मान खुराना जोर-शोर से जुटे हुए हैं। हाल ही में आयुष्मान फिल्म को प्रमोट करने के लिए 'इंडियन आइडियल 13' में भी पहुंचे। इस दौरान आयुष्मान खुराना के कई खुलासे भी किए।

आयुष्मान खुराना ने शो के प्रतिभागियों की भी जमकर तारीफ की और शो के जजेस के साथ भी उन्होंने खूब मस्ती-मजाक किया। कई मौकों पर वो प्रतिभागियों की गायकी को एन्जॉय करते नजर आए। वहीं, आयुष्मान खुराना ने एक ऐसा खुलासा किया जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

आयुष्मान खुराना ने इस दौरान बताया कि, वो खुद भी सालों पहले 'इंडियन आइडल' का ऑडिशन दे चुके हैं। ऑडिशन देने के बाद क्या हुआ, इसका भी उन्होंने ज़िक्र किया।

हो गए थे रिजेक्ट

हो गए थे रिजेक्ट

आयुष्मान खुराना ने बताया कि वो 'इंडियन आइडल' के ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, उनके साथ-साथ शो की जज नेहा कक्कड़ भी रिजेक्ट हो गई थीं। उनकी बात सुनकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया।

बताई पूरी कहानी

बताई पूरी कहानी

आयुष्मान खुराना ने बताया- 'नेहा और मुझे इंडियन आइडियल में एक ही दिन रिजेक्ट कर दिया गया था। हमने साथ में मुंबई से दिल्ली का सफर पूरा किया था। हम 50 लोग साथ में ट्रेवल कर रहे थे और सभी को रिजेक्ट कर दिया गया था।'

आयुष्मान खुराना ने कहा...

आयुष्मान खुराना ने कहा...

आगे आयुष्मान खुराना ने कहा कि- 'नेहा आज शो की जज हैं और मैं यहां हूं। खैर, ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।' वहां मौजूद सभी लोग आयुष्मान खुराना की बातों को सुनकर तालियां बजाने लगे। नेहा कक्कड़ भले ही ऑडिशन में रिजेक्ट हो गईं लेकिन आज की तारीख में वो बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर सिंगर में शुमार हैं।

आयुष्मान खुराना ने जीता दिल

आयुष्मान खुराना ने जीता दिल

रोडीज़ जैसे शो में नजर आने के बाद आयुष्मान खुराना ने 2012 में 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद आयुष्मान खुराना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 'दम लगा के हईशा', ' बरेली की बर्फी', 'शुभ मंगल सावधान', 'अंधाधुन', 'बधाई हो' समेत कई शानदार फिल्में दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X