आयुष्मान को मिली फिल्म

वे जल्द ही एक हिंदी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह लीड किरदार निभाते नजर आयेंगे। आयुष्मान बताते हैं कि इस फिल्म की कहानी में एक पंजाबी लड़के को एक बंगाली लड़की से प्यार हो जाता है। यह कहानी पूरी तरह से हास्य पर आधारित है। लेकिन इसमें लोगों को रोमांस भी नजर आयेगा। आयुष्मान ने बताया कि वे फिलहाल जस्ट डांस शो के पूरे हो जाने के बाद ही फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे।
यह शो सितंबर में पूरा हो जायेगा। इसके बाद आयुष्मान किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। आयुष्मान बताते हैं कि कलर्स के इंडिया गॉट टैलेंट को उन्होंने लगातार दो सीजन तक होस्ट किया है। उनका कलर्स के साथ किसी भी तरह का कोई अनुबंध नहीं था। इसलिए उन्हें कोई और शो करने में कोई दिक्कत नहीं आयी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि वह रितिक के फैन हैं। उन्होंने तय किया कि वह यह शो करेंगे। उन्होंने बताया कि इस शो की शूटिंग के लिए वह यूएस और यूके भी जा चुके हैं। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि डांस का मंच और किस तरह से सजता है।


Click it and Unblock the Notifications











