आयुष्मान को रियलिटी शो का ऑफर
आयुष्मान खुराना से रियलिटी शो 'दि बैचलोरेट इंडिया-मेरे ख्यालों की मलिका' की मेजबानी करने की पेशकश की गई है। यह शो अगस्त में प्रसारित होना है।सूत्रों के अनुसार शो के प्रोडक्शन हाउस ने पहले रोहित रॉय से बात की लेकिन वह व्यस्त होने के कारण यह शो नहीं ले सके।
कहा जाता है कि अब आयुष्मान से बातचीत चल रही है। यह शो मशहूर अंतर्राष्ट्रीय सीरीज दि बैचलर पर आधारित है और यह लाइफ ओके पर दिखाया जाएगा।

वीजे से अभिनेता बने आयुष्मान खुराना ने सुजीत सरकार की रोमांटिक कॉमेडी 'विकी डोनर' से बॉलीवुड में शुरूआत की थी और वह हाल ही में 'नौटंकी साला' में देखे गए थे।
'विक्की डोनर' के अभिनेता आयुष्मान खुराना कहते हैं कि उनकी कोई विशेष योजनाएं नहीं हैं लेकिन वह व्यावसायिक सिनेमा में यथार्थपूर्ण भूमिकाएं करना चाहते हैं। आयुष्मान ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, "मैं हर तरह की फिल्में करना चाहता हूं। मैं व्यावसायिक सिनेमा का भी बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मेरी कोई योजनाएं नहीं हैं लेकिन मुझे जो पटकथाएं उत्तेजित करती हैं मैं उनके लिए हां कह देता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications