गुम है के सेट पर हुई सई की वापसी? TRP के चक़्कर में मेकर्स ने उठाया ऐसा कदम

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल को काफी बेहतरीन और जबरदस्त टीआरपी मिली थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस सीरियल में जनरेशन लीप आ चुका है। साथ ही कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स भी देखने को मिल रहे हैं। लेकिन फिर भी टीआरपी दिन पर दिन गिरती जा रही है। इस शो की टीआरपी पिछले हफ्ते की तरह ही 2.1 पर अटक गई है। अब यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि टीआरपी के चक्कर में आयशा सिंह की मदद ली जा सकती है।
सेट से आईं आयशा सिंह की तस्वीरें
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर आयशा सबकी लाडली बन गई थी और इतना ही नहीं सब में वह घुल मिल गई थी। आज भी इस बात का सबूत हमें देखने को मिल जाता है। दरअसल आपको बता दें कि आयशा अपनी ही एक तस्वीर में किशोरी शहाणे और भारती पाटिल के साथ में बेहद ही खूबसूरत बॉन्डिंग शेयर करते हुए नजर आई। उनकी तस्वीर को साफ देख कर पता चल रहा है कि दोनों ने जमकर बातें की और खूब गप्पे भी मारे।
मेकर्स कर रहे प्लानिंग
दरअसल आपको बता दें कि आयशा सिंह को 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर देखा गया। जहां पर उन्होंने नए कलाकारों के साथ-साथ इस शो के नए हीरो यानी की चक्की अरोड़ा से भी मुलाकात की। दोनों को तस्वीरों में बातें करते हुए भी देखा गया। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद में अब फैंस भी कयास लगा रहे हैं कि शायद टीआरपी के चक्कर में मेकर्स आयशा को शो में एक बार फिर से वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देखते ही फैंस के बीच तो खुशी की लहर दौड़ गई है।
आयशा सिंह की उम्दा एक्टिंग ने जीता था फैन्स का दिल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आयशा सिंह ने शो 'गुम है किसी के प्यार में' में सई का किरदार निभाकर हर किसी के दिलों को जीता था। इतना ही नहीं उनकी एक्टिंग भी लोगों को बहुत पसंद आई। उनके साथ में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भी लीड रोल में दिखाई दिए थे। लेकिन अब इस शो की कहानी को सई की बेटी सभी की प्रेम कहानी आगे बढ़ाएगी। जिसमें उनका साथ अध्याय ईशान देने वाले हैं। इस बार भी शो में 'लव ट्रायंगल' देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











