'गुम है' से सई का रोल खत्म होने के बाद इस शो में दिखेंगी Ayesha Singh? नागिन बनकर करेंगी दुश्मनों को खाक!

Ayesha Singh New Show

Ayesha Singh New Show: सुपरनैचुरल शो 'नागिन' मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के फेमस शोज में से एक है। इस शो के अबतक 6 सीजन आ चुके हैं और एकता कपूर अब सातवें सीजन की तैयारी कर रही है। इस सीजन में वो किसी खास हसीना की एंट्री करवाना चाहती हैं, जिसके लिए वो काफी समय से तलाश कर रही हैं।

एकता कपूर ढूंढ़ रही नई नागिन

तेजस्वी प्रकाश को नागिन 6 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हर तरफ से प्यार मिला है। वह इकलौती एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एक ही शो में इतने सारे मेल एक्टर्स के साथ रोमांस किया है। सिम्बा नागपाल से लेकर श्रेय मित्तल तक, बिग बॉस 15 की विजेता ने विभिन्न अभिनेताओं के साथ अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री दिखाई है। लेकिन अब यह शो जल्द ही खत्म होगा और इसके अगले सीजन के लिए एकता कपूर कोई फेमस और खूबसूरत नागिन ढूंढ़ रही हैं।

आएशा सिंह होंगी 'गुम है' से बाहर

हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आएशा सिंह एकता कपूर की लीग में शामिल हो सकती हैं और 'नागिन 7' की नागिन बन सकती हैं। आपको बता दें, आयशा सिंह जल्द ही नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा के साथ 'गुम है किसी के प्यार में' से बाहर होंगी। जैसा कि निर्माताओं का मानना है कि सई विराट और सत्या की कहानी पूरी हो चुकी है, उन्होंने जनरेशन लीप का फैसला किया है। लीप के बाद, आयशा और नील शो छोड़ देंगे और 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी एक नई स्टारकास्ट के साथ आगे बढ़ेगी। इंडस्ट्री में हालिया चर्चा की माने तो आयशा नागिन की अगले सीजन में नजर आ सकती हैं।

आएशा को किया कॉन्टैक्ट

कयास लगाए जा रहे थे कि कलर्स चैनल 'नागिन 6' को समाप्त नहीं कर रहा है क्योंकि उसे नागिन 7 के लिए परफेक्ट एक्ट्रेस नहीं मिल रही है। और अब, एक सूत्र ने फिल्मीबीट को बताया, "आयशा सिंह को नागिन 7 के लिए संपर्क किया गया है। वह शो में मुख्य भूमिका निभाने की दौड़ में हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक ऑडिशन नहीं दिया है। चीजें अभी शुरुआती चरण में हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: ayesha singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X