मुनव्वर या अभिषेक.. किसके साथ करोगी म्यूजिक वीडियो? आएशा खान ने दिया चौकाने वाला बयान

बिग बॉस 17 में अपने और मुनव्वर के रिश्ते को लेकर खबरों में आईं आएशा खान इस वक्त फिर से चर्चा में हैं। अभिषेक कुमार की पार्टी में आएशा पहुंची थीं और वायरल हो रहे वीडियोज में कई सितारे नजर आ रहे हैं।
इस दौरान मुनव्वर फारुखी की एक्स गर्लफ्रेंड और बिग बॉस कंटेस्टेंट आएशा खान भी इस पार्टी का हिस्सा थीँ। उन्होने अपने सेक्सी लुक्स के साथ सबका ध्यान खींच लिया। ब्लैक ड्रेस में कहर ढातीं आएशा को देख लोग हैरान थे।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए आएशा ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल मीडिया ने आएशा से पूछा था कि, ''आप अभिषेक और मुनव्वर में से किसके साथ म्यूजिक वीडियो करना चाहेंगी?''
इस आएशा ने जो जवाब दिया वो काफी हैरान करने वाला था। आएशा ने कहा, ''इस सवाल का जवाब मैं जरूर देना पसंद करूंगी। मैं किसी के भी साथ काम करना चाहूंगी, मुझे किसी से कोई प्रॉबलम नहीं है।''
इसके बाद लोग बातें कर रहे हैं और क्लियर हो गया है कि आएशा मुनव्वर के साथ काम करने के लिए राजी हैं। हालांकि लोगों के कमेंट्स भी इस वीडियो पर आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मुनव्वर की वजह से मशहूर हो गई।''
एक ने लिखा, ''ये लड़की काम के लिए बिग बॉस चले गई किसी को बदनाम करके।'' एक ने लिखा, ''ये दीदी तो बहुत संस्कारी बन रही थी ना बीबी में सलवार सूट और ये सब।''
एक ने लिखा, ''इतना सारा मेकअप क्यों? उसकी भौहें लामाओ।'' एक ने लिखा, ''फालतू में मशहूर हो गई।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि आएशा की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications