सहेली का दोस्त बनकर Ayesha Khan से मिलने आया अजनबी, हाथ मिलाते वक्त करने लगा ऐसी हरकत!

ayesha khan

Ayesha Khan On Strange Boy- आयशा खान ने जब से बिग बॉस में एंट्री मारी है वो काफी चर्चा में हैं और लगातार काम कर रही हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको उन्होने खुद ही साझा किया है।

इस दौरान उन्होने एक चौकाने वाला वाक्या बताया जिसमें पता चला है कि कोई शख्स अपने दोस्त के साथ कई दिनों से उनका पीछा कर रहा था और जब वो सामने पड़ा तो क्या हुआ? आयशा खान ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा किया है।

आयशा खान ने क्या कहा?

उन्होने कहा, जब वो होटल से लौट रही थी, तभी दो आदमी उसके पास आए। उनमें से एक ने खुद को आयशा के सबसे करीबी दोस्तों में से एक इकरा के दोस्त के रूप में पेश किया। इस शख्स ने ये भी बताया कि पिछली हैदराबाद यात्रा के दौरान उनसे नहीं मिल सके थे लेकिन इस बार उनसे मिलने के लिए कोशिश में लगे थे। पहले तो आएशा ने ये मान लिया कि वो वाकई में इकरा के दोस्त हैं।

हालाँकि, जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी, उस आदमी ने खुलासा किया कि वह उस दिन सुबह 9 बजे से उसका इंतजार कर रहा था। यह बात आयशा को अजीब लगी क्योंकि अगर वह वास्तव में इकरा का दोस्त होता, तो उसे इतने लंबे समय तक इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं थी। फिर उसने और उसके साथी ने उसके साथ कुछ तस्वीरें लेने का अनुरोध किया, जिस पर वह सहमत हो गई।

उस आदमी ने पूछा कि वह उससे दोबारा कब मिल सकता है, इसके लिए आयशा ने कहा कि वो उनके मैनेजर का नंबर ले सकता है। लेकिन वो पर्सनल नंबर मांगने लगा। जाते जाते उस शख्स ने काफी अजीब तरीके से आयशा से हाथ मिलाया, जैसे दबा दिया हो और चला गया। इसके बाद जब आयशा ने इकरा से पूछा कि इस नाम का तुम्हारा एक दोस्त आया था तो जवाब सुनकर वो दंग रह गई। इकरा का कहना था कि इस नाम का उनका कोई दोस्त नहीं है। इसके बाद आयशा ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इसके पहले भी आयशा खान बता चुकीं है अजीब किस्सा

काफी पहले आयशा खान ने खुलासा करते हुए बताया था, ''मैं एक ऑटो रिक्शा पर थी और इस दौरान कोई मेरा पीछा कर रहा था। ऐसा लगा जैसे ही कि मै कुछ फेमस हो गई हूं तो ये मेरा फैन होगा। लेकिन वो मेरे पास आया तेजी से और मेरे जाघों पर हाथ रखने की कोशिश करने लगा।'' आयशा खान का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: ayesha khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X