Khatron Ke Khiladi 14 की कंफर्म कंटेस्टेंट बनीं आयशा खान? हसीना ने खुद किया ये खुलासा

Ayesha Khan Khatron Ke Khiladi 14: 'बिग बॉस 17' फेम आयशा खान इम दिनो काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच खबरे हैं कि ये हसीना रोहित शेट्टी के स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में भी हिस्सा लेती दिखाई दे सकती है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए कई और नाम भी सामने आ रहे हैं।
आयशा के अलावा, मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा के नाम भी खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए सामने आ रहे हैं। लेकिन मन्नारा और मुनव्वर ने अभी तक इस शो में जाने के लिए कोई भी पुष्टि नहीं की है।
बता दें कि आयशा खान ने हाल ही में कहा था कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हिस्सा नहीं लेंगी। आयशा खान ने बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड बनकर घर में एंट्री ली थी, लेकिन वह मुनव्वर फारुकी के साथ अपने पिछले रिश्ते के लिए कई लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहीं।
रिपोर्ट के मुताबिक आयशा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' नहीं कर रही हैं क्योंकि वह पहले ही 'बिग बॉस 17' कर चुकी हैं, जो उतना ही खतरनाक है और उनका सफर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है।' आयशा के रोहित शेट्टी के शो में हिस्सा लेने की अफवाहों पर अब विराम गया है क्योंकि एक्ट्रेस ने खुद साफ कहा है कि वह खतरों के खिलाड़ी 14 में हिस्सा नहीं लेंगी।


Click it and Unblock the Notifications