जब जुहू बीच पर इस हसीना संग 4 लड़कों ने की थी बदतमीजी, बोलीं- मेरे हाथ कांपने लगे...

Ayesha Khan

Ayesha Khan: आयशा खान आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि बिग बॉस 17 में भी वह नजर आई थी। उन्होंने दावा किया था कि मुनव्वर फारूकी ने उनको प्यार में धोखा दिया। तभी से आयशा खान काफी सुर्खियों में आ गई थी और अब उनको इंडस्ट्री में वर्क प्रोजेक्ट भी मिलने लग गए हैं।

अब इसी बीच आयशा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें वह एक इंटरव्यू में बताती हुई नजर आ रही है की जुहू बीच पर कुछ लड़कों ने उनके साथ में बदतमीजी की थी। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में आयशा खान ने कहा कि "मैं जुहू बीच गई थी और ऐसे समंदर किनारे खड़ी हुई थी।"

आयशा खान ने वीडियो में बताया कि "उस दिन थोड़ा स्ट्रेस डे था तो वहां जुहू बीच पर मैं बहुत ही आराम से खड़ी हुई हूं और पानी की लहरों को देख रही हूं। पहले एक लड़का आया और वह बाजू में आकर मंडरा रहा है और फिर दूसरा लड़का आया। वो बाजू में आकर मंडरा रहा है। धीरे-धीरे तीन से चार लड़के इकट्ठे हो गए।"

आयशा खान ने आगे बताया कि "मुझे सच में ऐसा लगा कि मैं वहां पर सुरक्षित नहीं हूं। लोग मेरे आस-पास थे। फिर मुझे ऐसा लगा कि अब तीन से चार लड़के आसपास हो गए हैं तो मुझे यहां से साइड से निकल जाना चाहिए। वो फोन पर बात करने की एक्टिंग कर रहा था। अरे क्या लग रही थी ना। उसने क्या कपड़े पहने हुए थे और क्या दिख रहा था।"

आयशा खान ने आगे बताया कि "ऐसे वो लोग कॉल पर बात कर रहे थे तो मैंने उनको बोला कि क्या हुआ, मैं जोर से बात करने लगी जिससे कि आसपास जो भी लोग हैं वह सुने। तो मैंने उनको कहा कि क्या कर रहे हो किससे बात कर रहे हो। तो उसने मुझे कहा कि आप से थोड़ी ना कुछ बोल रहा हूं। मैं तो फोन पर बात कर रहा हूं। मेरे बोलते हुए हाथ कांप रहे थे।"

More from Filmibeat

Read more about: ayesha khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X