'कितनी मोटी हो गई है...', जब Ayesha Khan को किया गया बॉडी शेम, बोलीं- लोग इतना जज कैसे कर लेते हैं...

Ayesha Khan On Body Shaming

Ayesha Khan On Body Shaming: आयशा खान बिग बॉस 17 से एक अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर चुकी है और आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी के साथ अफेयर को लेकर भी वह चर्चा में रही। लेकिन अब एक्टिंग इंडस्ट्री में भी वह डेब्यू कर चुकी है और कई सारे म्यूजिक वीडियोज में भी उन्हें देखा जा चुका है। हालांकि इस समय वह शो 'दिल को रफू कर ले' में नजर आ रही है।

लेकिन आपको बता दे कि आयशा खान को बढ़े हुए वजन की वजह से कई बार लोग ताने मारते हैं। काफी सारे लोगों ने तो उनको नाक की सर्जरी करवाने की भी सलाह दी है। अब हाल ही में वरिंदर चावला के हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में आयशा खान ने बॉडीशेमिंग को लेकर बात की है।

आयशा खान ने इस दौरान बताया कि "लोग रोज आप पर बहुत जजमेंट देते रहते हैं। कुछ लोग मुझे बोला करते हैं कि आप अपना वजन कम करो। कई बार लोगों ने मुझे मेरी नाक की सर्जरी करवाने के लिए कहा। मुझे तो पहले कुछ ऐसा पता भी नहीं था कि मेरी नाक में कोई दिक्कत भी है।"

आयशा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं एक मीटिंग में पहुंची थी और मैंने ऑडिशन दिया था। मेरा ऑडिशन उन्हें बहुत अच्छा लगा और सब कुछ ठीक भी रहा। उन्होंने मुझे कहा कि सब कुछ सही है। ये एक हॉरर फिल्म है वरना तुम्हें अपने दांत ठीक करवाने पड़ते।"

एक्ट्रेस ने बताया कि "मैं इस बात को सुनकर बहुत हैरान हो गई थी और हंसने लग गई थी। लोग इतना ज्यादा जजमेंट दे देते हैं और आपको आपकी बॉडी के बारे में भी कितना कुछ महसूस करवा देते हैं। काफी सारे लोग इंस्टाग्राम पर भी कमेंट में लिखते हैं अरे ये तो मोटी हो गई है। इसके कान देखो और इसके हाथ देखा। लोग सोचते हैं कि अगर यह एक्टर है तो इसे एकदम परफेक्ट होना चाहिए।"

More from Filmibeat

Read more about: ayesha khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X