आयशा खान को पैपराजी पर आया गुस्सा बोलीं- मैनर्स सीखने की जरूरत है...

Ayesha Khan

Ayesha Khan got angry on paparazzi: बिग बॉस सीजन 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली कंटेस्टेंट आयशा खान जब से घर से बाहर आई हैं वे किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आती रहती हैं। कभी आयशा खान अपनी खूबसूरत फोटो को लेकर सुर्खियों में रहती हैं तो कभी वे अपने डांस वीडियो को लेकर लाइमलाइट में आ जाती हैं, लेकिन इस बार वे किसी और मुद्दे को लेकर परेशान हैं जिसे उन्होंने अपने शब्दों में बयान किया है। दरअसल आयशा खान पैपराजी से नाराज हैं। चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ जिससे आयशा खान नाराज हो गई हैं।

आयशा ने जाहिर किया गुस्सा
एक्ट्रेस ने हाल ही में पैपराजी पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनका मानना है कि पैपराजी अजीब तरह से फोटो और वीडियो लेते हैं जिससे सामने वाला कंफर्टेबल नहीं होता है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ये एंगल क्या है ? आप जूम कहां कर रहे हैं ? आपने परमिशन ली ? मीडिया हाउसों में क्या गलत हो रहा है ? महिला अपनी इच्छा के कपड़े नहीं पहन सकती है क्योंकि पता नहीं कि कब कौन से एंगल से फोटो खिंच जाएगा। यह बिल्कुल गलत बात है। एक महिला कार से बाहर निकलने से पहले अपना आउटफिट ठीक करती है, लेकिन आप उस मोमेंट को भी कैप्चर करके पोस्ट कर देते हैं। एक महिला कहती है कि पीछे से मेरा फोटो मत लेना, लेकिन अगली ही पोस्ट में यह डाल दिया जाता है। कुछ मीडिया हाउस को मैनर्स सीखने की सख्त जरूरत है।

आयशा को मिल हैं बड़े ऑफर
आपको बता दें कि आयशा खान अभी तक किसी और बड़े शो में नजर नहीं आई हैं। वहीं माना जा रहा है कि उन्हें कई म्यूजिक वीडियो के ऑफर मिल रहे हैं साथ ही में उन्हें साउथ की कुछ फिल्मों के ऑफर मिले हैं। आयशा खान जल्द ही किसी शो में भी नजर आ सकती हैं। आपको बता दें कि आयशा खान मुनव्वर फारूकी को डेट कर चुकी हैं, लेकिन दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए थे। इस बात का खुलासा उन्होंने बिग बॉस में किया था। उन्होंने मुनव्वर पर धोखा देने का भी आरोप लगाया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X