मुनव्वर फारूकी के सामने आयशा खान ने लगाए ठुमके, लेटेस्ट वीडियो देख खुली रह जाएंगी आंखें

Bigg Boss 17 Reunion Party: बिग बॉस सीजन 17 के जीत का सेहरा तो मुनव्वर फारुकी के सिर पर बंध चुका है। हर कोई उन्हें जीत की बधाई देता थक नहीं रहा है। वहीं 6 फरवरी की रात को बिग बॉस सीजन 17 के कंटेस्टेंट्स की री-यूनियन पार्टी रखी गई। इस दौरान कई एक्स कंटेस्टेंट पार्टी में मौज मस्ती करते नजर आए। मुनव्वर फारूकी के अलावा, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, औरी समेत कई सितारे पार्टी में नजर आए। इसी दौरान मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड जो बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी थीं आयशा उन्हें भी पार्टी में स्पॉट किया गया था। आयशा खान ने पार्टी में खूब रौनक जमाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए देखते हैं आएशा का पार्टी मूड वीडियो।
आयशा खान के वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि आयशा खान बेहद ही खूबसूरत ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। आयशा ने अपनी खूबसूरत अपीयरेंस से सभी का दिल जीत लिया था। इसी के साथ ही उन्होंने पार्टी में भी खूब रौनक जमाई। वायरल हो रहे वीडियो में आयशा स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने डिस्को दीवाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। आयशा अपने दोस्त के साथ शानदार डांस स्टेप्स कर पार्टी इंजॉय करती नजर आ रही हैं। बता दें कि फैन्स भी आयशा को मस्ती करता देख उनकी तारीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि आयशा खान बिग बॉस के घर में गई थीं तब उन्होंने मुनव्वर फारूकी पर धोखा देने के आरोप लगाया था। उस दौरान मुनव्वर फारूकी का नाम उनकी प्रेमिका नाजिला के साथ भी जोड़ा गया था जिसे लेकर मुनव्वर फारूकी काफी इमोशनल होते नजर आए थे, लेकिन हैरानी वाली बात यह भी थी कि शो में मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा का भी बॉन्ड देखा गया था। फैन्स को शो में दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आई थी।


Click it and Unblock the Notifications