मशहूर होते ही बदले आएशा खान के तेवर? डायरेक्टर को दिया धोखा, पूरी पेमेंट लेने के बाद हुईं गायब!

अक्सर मुनव्वर फारुकी का नाम लेकर ट्रोल की जानी वाली बिग बॉस 17 फेम आएशा खान इस वक्त चर्चा में हैं। लोगों के द्वारा एक बार फिर से उनको निशाने पर लिया गया है। इसका कारण सिर्फ इतना है कि एक निर्देशक ने आएशा खान पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं।
निर्देशक का वीडियो जैसे ही सामने आया बवाल हो गया, वो प्रेस कॉंफ्रेंस में आएशा खान पर कुछ आरोप लगाते हुए नजर आए। निर्देशक का कहना है कि आएशा खान ने उनको धोखा दिया है। ये निर्देशक इसरार अहमद हैं जो कि काफी मशहूर हैं, जानते हैं कि इसरार अहमद ने आएशा को लेकर क्या क्या आरोप लगाए हैं।
गाना शूट करके हुईं गायब
इसरार अहमद का कहना है कि, आएशा खान ने उनके साथ एक गाना शूट किया जो कि आज रिलीज होने जा रहा है। इस गाने का टाइटल 'वो था मेरे शहर में' है। निर्देशक का कहना है कि आएशा खान इस गाने की शूटिंग के बाद एक दिन भी किसी तरह के प्रमोशन में शामिल नही हुई हैं।
निर्देशक काफी भड़के हुए हैं और उन्होने आएशा पर गैर प्रोफेशनल होने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि गाने के लिए साइन करते वक्त एग्रीमेंट हुआ था कि उनको प्रमोशन के लिए आना पड़ेगा। लेकिन आएशा खान ने धोखा दे दिया। निर्देशक का कहना है कि फेम आने के बाद उनका रवैया बदल चुका है जबकि वो उनको पूरा पेमेंट दे चुके हैं।
लोग कर रहे हैं ट्रोल
इस वीडियो Telly Chakkar ने साझा किया है और लोग उनको इस दौरान काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''दूसरों को धोखेबाज बोला था ना खुद ही बहुत बड़ी धोखेबाज है।'' एक ने लिखा, ''हाहा कर्म?? हाँ, भगवान महान है!!'' एक ने लिखा, ''अंकल जी पुलिस शिकायत करके जेल भेजो पब्लिक आपके साथ है।'' एक ने लिखा, ''मुझे उस पर भरोसा नहीं है इसलिए हम पहले दिन से मुनव्वर का समर्थन करते हैं।'' इस तरह से लोग खरी खोटी सुना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications