आवेज दरबार का 'एविक्शन ड्रामा', अपने ही परिवार ने पैसे देकर करवाया बाहर, वरना हो जाती बेइज्जती!

Awez Darbar eviction Bigg Boss 19 Controversy: बिग बॉस 19 से यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार आवेज दरबार का बाहर होना दर्शकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। वीकेंड का वार एपिसोड में उन्हें बाहर कर दिया गया। वह अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी और नीलम गिरी के साथ नॉमिनेशन में थे।
विवादों से बचना चाहा परिवार ने
पिछले दिनों गायक अमाल मलिक और मॉडल बसीर अली ने दावा किया था कि आवेज दरबार ने कई लड़कियों को टेक्स्ट किए हैं। इसी बीच शुभी जोशी ने भी यह माना था कि उनका और आवेज का पहले रिश्ता रहा है। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे थे कि शायद आवेज ने अपनी लॉन्ग-टर्म पार्टनर नगमा मिराजकर को धोखा दिया।
एलिमिनेशन को लेकर नई चर्चाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आवेज का शो से बाहर होना पहले से ही प्लान किया गया था। दावा किया जा रहा है कि उनके परिवार ने उन्हें बचाने के लिए "वॉलंटरी एग्जिट फी" पे की थी। दरअसल, चर्चा थी कि आवेज की एक्स-गर्लफ्रेंड शुभी जोशी वाइल्ड कार्ड एंट्री करके शो में आ सकती हैं। इन लगातार बढ़ते पर्सनल विवादों से बचने के लिए कथित तौर पर परिवार ने उन्हें शो से बाहर निकालने का फैसला कर लिया।
नीलम गिरी को बचाया गया
बताया जा रहा है कि इस हफ्ते नीलम गिरी को घर से निकाले जाने वाला था। लेकिन अचानक ट्विस्ट लाते हुए मेकर्स ने सलमान खान से उन्हें "सुरक्षित" घोषित करवा दिया और आवेज दरबार को बाहर कर दिया।
नोट- ये सभी खबरें महज अफवाहों और चर्चाओं पर आधारित हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications