रामायण में छिड़ी जंग, सुनील लहरी ने कहा- रावण 'अरविंद' को अवॉर्ड, लंकेश ने कहा राम-लक्ष्मण पहले !
रामायण की कास्ट इस समय सोशल मीडिया पर अपने अवॉर्ड को लेकर पूरी तरह से छाई हुई है। बीते दिनों एक सवाल के जवाब में अरुण गोविल ने साफ तौर पर कहा कि अभी तक उन्हें किसी भी तरह का कोई पुरस्कार नहीं मिला है।
इसके बाद सोशल मीडिया पर #AwardForRamayan के जरिए रामायण को देखने वाले फैंस सरकार से इस बात की गुजारिश कर रहे हैं कि अवॉर्ड पर रामायण का अधिकार है। लेकिन अब इस पूरी कहानी में रावण अरविंद त्रिवेदी और लक्ष्मण सुनील लहरी भी शामिल हो गए हैं।

कुछ दिनों पहले अरुण गोविल ने एक मैगजीन संग बातचीत में दुख जताया था कि उन्हें अब तक किसी राज्य या केंद्र सरकार ने उन्हें सम्मानित नहीं किया है। इसके बाद ट्विटर पर रावण ने उनका साथ दिया। फिर आ गए लक्ष्मण भी। देखिए यहां पूरा अवॉर्ड का किस्सा..


Click it and Unblock the Notifications