जब भारी सेट पर इस एक्ट्रेस को गाली देने लगा डायरेक्टर, बोलीं- उसने मुझे...

Avneet Kaur Abused By Director On Set

Avneet Kaur Abused By Director On Set: अवनीत कौर टीवी इंडस्ट्री केक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उन्होंने अपना करियर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया था। बाद में उन्होंने कई सारे लीड किरदार भी निभाया और साथ ही साथ अब वह बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आती है। वह इस समय सोशल मीडिया की सेंसेशन भी बन चुकी है।

लेकिन आपको बता दे की हाल ही में अवनीत कौर ने Hauterrfly के साथ इंटरव्यू के दौरान काफी बड़े-बड़े खुलासे कर दिए हैं। हाल ही में अवनीत कौर का एक वीडियो इसी इंटरव्यू का वायरल हो रहा है और इसमें अवनीत कौर ने बताया है कि एक डायरेक्टर ने उनके साथ में सेट पर गाली गलौज की थी।

अवनीत कौर ने इस वायरल हो रहे वीडियो में बताया कि "मैं किसी भी डायरेक्टर का नाम नहीं लूंगी। लेकिन मैं जब बहुत छोटी थी मतलब 11 या 12 साल की थी। डायरेक्टर ने मुझे भारी भरकम शब्दों का एक मोनोलॉग दिया था और इसको मुझे बोलना भी था। मैं बहुत डरी हुई थी क्योंकि मैं सिर्फ 11 या 12 साल की थी।"

अवनीत कौर ने आगे बात करते हुए कहा कि "एक डांस रिहर्सल के वक्त में दो या तीन बार लड़खड़ा भी गई। इसी दौरान उसने अपना माइक चालू कर दिया और मुश्किल से मैं बोल पा रही थी। उसने मुझे कहा कि मैं आगे चलकर कुछ भी नहीं कर पाऊंगी और मैं कभी भी सफल नहीं हो पाऊंगी। वो सेट पर लगातार गाली दे रहे थे।"

अवनीत कौर ने आगे बात करते हुए कहा कि "उस सेट पर मम्मी पापा को आने की परमिशन नहीं थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि डायरेक्टर ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि कोई भी मम्मी पापा यहां पर नहीं आएंगे। ऐसा करने पर आर्टिस्ट डिस्ट्रक्ट हो जाता है। मैं लगातार रो रही थी और मैं जब मम्मी के पास गई तो मैंने उनको बताया कि उसने ऐसे किया। फिर मुझे पता चला कि काफी सारी फीमेल एक्ट्रेस के साथ में उसने ऐसा पहले भी किया था।"

More from Filmibeat

Read more about: avneet kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X