..................... Avneet Kaur On Her Plastic Surgery Rumours At The Age Of 23 - Hindi Filmibeat

23 साल की Avneet Kaur ने करवाई है प्लास्टिक सर्जरी? बोलीं- आप बड़े हो जाते हो तो...

Avneet Kaur On Her Plastic Surgery

Avneet Kaur On Her Plastic Surgery: अवनीत कौर आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन इंडस्ट्री से की थी। लेकिन आज के वक्त में वह फिल्मों में भी काफी एक्टिव नजर आती है। साथ ही साथ वह सोशल मीडिया सेंसेशन भी बन चुकी है। लेकिन अक्सर वह अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।

काफी सारे लोगों का तो यह भी कहना है कि अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है और इसी के चलते वह अपनी उम्र से कहीं बड़ी नजर आती है। अब हाल ही में Hautterfly के साथ बातचीत के दौरान अवनीत कौर ने इन प्लास्टिक सर्जरी के अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर इंटरव्यू में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि खुद को खूबसूरत दिखने के लिए उन्होंने कोई भी प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई हुई है। साथ ही उनको यह सुनकर अजीब लगता है कि लोग उन्हें कहते हैं कि वह अलग दिखती हैं और पहले से काफी ज्यादा बदल गई है।

इस पर बात करते हुए अवनीत कौर ने कहा कि "मैं 7 या 8 साल की उम्र से स्क्रीन पर काम कर रही हूं। तब और अब मैं बहुत ज्यादा अंतर है। अब मेरी उम्र 23 साल की हो चुकी है। लाजमी है कि फर्क तो दिखेगा ही। आप एक यंग एज में पहुंचने हो तो कई सारी चीजें बदल जाती हैं और आप बड़े नजर आते हो।"

हालांकि अवनीत कौर ने यह भी बताया कि अगर वह कुछ करती भी है तो सिर्फ अपनी स्किन को टाइट करने के लिए करती है। एक्ट्रेस ने कहा कि "मैंने अपने फीचर्स को चेंज करने के लिए कुछ भी नहीं किया है। जैसे की कोई डिफरेंट नोज लेना और मेरे साथ में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।"

अगर हम अवनीत कौर के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि 2010 में ज़ी टीवी के डांस शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था। बाद में कई सारे टीवी शोज में भी उनको देखा गया। जिसमें अलादीन से लेकर मेरी मां और एक मुट्ठी आसमान जैसे शोज में उनको देखा गया है। फिल्मों में भी वह नजर आ चुकी है। 2014 में रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Read more about: avneet kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X