22 साल की अवनीत कौर की बोल्ड अंदाज देख हैरान रह गए लोग, बोले- आपने तो सबको फेल कर दिया...

Avneet kaur Latest Video Viral: अवनीत कौर (Avneet kaur) अभी मात्र 22 साल की हैं वे अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिनों उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। वहीं हाल ही में अवनीत कौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अवनीत कौर बेहद ही खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। उनकी खूबसूरत अदाएं देख फैन्स तो उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
लुक्स ने जीता फैन्स का दिल
हाल ही में अवनीत कौर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अवनीत कौर खूबसूरत बैकलेस ब्लाउज के साथ ही हैवी मेकअप और ज्वैलरी कैरी करी हुई नजर आ रही हैं, लेकिन इसके साथ उन्होंने लहंगा नहीं बल्कि जींस पहनी हुई है। समंदर की लहरें और सनसेट के बीच उनका ये खूबसूरत अंदाज देख फैन्स तो उनपर फिदा हो गए हैं। इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
इन प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं अवनीत
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है आपने तो सबको फेल कर दिया है। तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आपने खुद को काफी फिट किया हुआ है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही अवनीत लिखती हैं- महिलाओं में चोली और जींस पहनने की चाहत। आपको बता दें कि अवनीत कौर अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। वे कई म्यूजिक वीडियो बना चुकी हैं बता दें कि अवनीत टीवी सीरियल के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें टीकू वेड्स शेरू में देखा गया था। इस फिल्मे में उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। इसके अलावा वे लव की अरेंज मैरेज को लेकर भी लाइमलाइट में हैं।


Click it and Unblock the Notifications