Watch- बैकलैस ड्रेस में चिलचिलाती धूप में परेशान हुई हसीना, कमर से पसीना टपकने ही वाला था कि... वायरल वीडियो

Avneet Kaur Viral Video: टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अवनीत कौर अपने करियर के शानदार फेज में हैं। हाल ही में जहां हसीना ने अपना कान्स लुक्स से हर किसी को हैरान कर दिया था तो वहीं अब अवनीत कौर का एक ऐसे वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद उनके फैंस की भी सांसे अटक रही हैं।
दरअसल, हाल ही में अवनीत कौर को मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान अवनीत कौर का लुक ऐसा था कि हर कोई इसे बस कुल पलों के लिए देखता ही रह गया। हालांति अवनीत इस दौरान बहुत देर तक पैपराजी के लिए नहीं रुकीं।
चिलचिलाती धूप में अवनीत कौर की तस्वीरें क्लिक करने के लिए पैपराजी जमा हो गए। इस दौरान अवनीत की आंखे भी ठीक से नहीं खुल पा रही थीं। अवनीत की बैकलैस ड्रेस पसीने में तर होने ही वाली थी कि हसीना आनन फानन में अपनी गाड़ी में बैठ गई। वीडियो में आप अवनीत को धूप बहुत तेज है कहते भी सुन सकते हैं।
हमेशा ही अवनीत के लुक्स काफी ग्लैमरस होते हैं। ऐसे में इस दौरान भी हसीना ने कलरफुल हैवी टैसल वाली ड्रेस कैरी की थी। अवनीत के इस लुक में उनका बैकलैस अवतार चार चांद लगा रहा था। सोशल मीडिया पर फैंस और नेटिजंस को हसीना का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications