चेहरे पर बोटॉक्स या सर्जरी करवाने पर Avneet Kaur ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ये मेरी मम्मी की वजह से...'

Avneet Kaur On Her Surgery: आज के समय में अवनीत कौर काफी ज्यादा सुर्खियों में आ चुकी है और इतना ही नहीं भले ही उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत टीवी एक्ट्रेस के तौर पर की थी। आज के वक्त में वह बॉलीवुड में भी छाई रहती है और सबसे ज्यादा उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों को पसंद आता है। लेकिन कुछ वक्त से यह चर्चा हो रही है कि उन्होंने बोटोक्स या फिर कोई भी ट्रीटमेंट अपने चेहरे पर करवाया है। लेकिन वह कई इंटरव्यू में यह कह चुकी है कि लुक्स में उनके जो भी बदलाव आ रहा है वह पूरी तरीके से नेचुरल है।

Avneet Kaur

लेकिन अब हाल ही में पिंक विला के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अवनीत कौर से सवाल किया गया कि जब भी आपका गला अप होता है तो लोग ऐसा समझते हैं कि आपने सर्जरी करवाई है या फिर बोटोक्स करवाया है। क्या आप से भी लोग ऐसा पूछते हैं?

इस पर अवनीत कौर जवाब देते हुए कहती है कि "मैं सभी कॉमेंट्स नहीं देख पाती हूं। लेकिन इस मामले में मैं यही कहूंगी कि आप अपनी बचपन की तस्वीर देखो और अब देखो। आप लोग भी अलग नजर आओगे। सब बड़े होते हैं और हमारे फीचर्स भी थोड़े चेंज हो जाते हैं।"

अभिनेत्री आगे कहती है कि "जैसे आप बड़े होते हो आप एक अलग इंसान बन जाते हो। मेरे भी फीचर्स बहुत ही ज्यादा चेंज हुए हैं। मैं और ज्यादा बड़ी हो जाउंगी तो ऐसी नहीं दिखूंगी। यह सब बहुत ही ज्यादा नेचुरल है। मैंने कोई भी सर्जरी या फिर बोटोक्स नहीं करवाया है। मैं बचपन से अभी तक वैसी ही हूं, मेरे आंखें भी सेम हैं। मैं जैसी भी दिखती हूं बिल्कुल नेचुरल हूं और यह मेरी मम्मी की वजह से है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अवनीत कौर ने बहुत ही कम उम्र में टीवी इंडस्ट्री ज्वाइन कर ली थी और एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी एक खास पहचान बना ली और बचपन से लेकर अभी तक उनके लुक्स में बहुत ज्यादा बदलाव आया। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी हुई कि उन्होंने सर्जरी या फिर बोटोक्स करवाया है। हालांकि अवनीत कौर ने हमेशा इन खबरों को नकार दिया।

More from Filmibeat

Read more about: avneet kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X