'बालिका वधू' में निगेटिव रोल में नजर आयेंगे अविनाश वधावन

'गीत', 'जुनून' और 'पापी गुड़िया' सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुके अविनाश 'बालिका वधू' से जुड़ने पर बेहद उत्साहित हैं।
अविनाश ने एक बयान में कहा, "मैं दूसरी बार कलर्स चैनल के साथ काम करूंगा। इससे पूर्व मैंने राजन शाही के कार्यक्रम 'मात पिताह के चरणों में स्वर्ग' में कलिश्वर का किरदार निभाया था। 'बालिका वधू' में मेरा किरदार बहुत गहन है। इसमें कई रंग हैं।"
उन्होंने कहा, 'बालिका वधू' जैसे कार्यक्रम का हिस्सा होना और कलर्स से जुड़ना बेहद उत्साहदायक है। मुझे आशा है कि दर्शकों को मेरा किरदार पसंद आएगा।"
कार्यक्रम के लिए अविनाश ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। कार्यक्रम में उनका प्रवेश 20 नवंबर को दिखाया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications