अब ये कैरेक्टर कहेगा बालिका वधु को अलविदा!
कलर्स पर लंबे समय से चल रहे सीरियल बालिका वधु में हमेशा ही किसी न किसी कैरेक्टर के शो छोड़ने की बात सामने आती ही रहती है। इस बार भी इस शो को एक और किरदार अलविदा कहने जा रहे हैं और वो हैं अविनाश सचदेव। जी हां...सीरियल में डॉ. अमित का किरदार निभाने वाले अविनाश सचदेव जल्द ही इस शो को अलविदा कहने वाले हैं। आपको बता दें कि इस सीरियल में अपने रोल से अविनाश शुरू से ही खुश नहीं थे।

हालांकि अविनाश के सीरियल छोड़ने का असली कारण क्या है वो सामने नहीं आया है। लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह से उनके किरदार को ट्रैक दिया जा रहा था उससे अविनाश बिल्कुल भी खुश नहीं थे।
अब सीरियल में अविनाश अपने रोल से खुश नहीं हैं या उनका इस शो में कैमियो रोल है ये अभी तक एक मिस्ट्री ही बना हुआ है। लेकिन एक बात तो साफ है कि सीरियल में अब आपको डॉ. अमित उर्फ अविनाश नज़र नहीं आएंगे। आपको बता दें कि इस सीरियल में पहले भी कई किरदार शो छोड़ चुके हैं।
[OMG...करन पटेल को जितेंद्र ने फटकारा...आखिर क्यों!]
इससे पहले भैरव और सुमित्रा ने भी शो छोड़ दिया था। खबर थी कि सुमित्रा (स्मिता बंसल) और भैरव (अनूप सोनी) भी अपने करेक्टर से खुश नहीं थे, अब उनके पास शो में कुछ बचा नहीं था करने को। शो की कहानी पूरी तरह से आनंदी-शिव और जगिया-गंगा के ईर्द-गिर्द घूमती थी, इसलिए दोनों ने नाराज होकर इस शो को छोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications












