अविनाश सचदेव का दो ब्रेकअप के बाद फिर धड़क रहा इस हसीना के लिए दिल, कहा- 'तुम मुझे पसंद हो'

Avinash Sachdev confesses his love to Falak Naaz

इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 काफी ज्यादा विवादों में बना हुआ है। जब भी बिग बॉस की शुरुआत होती है तोघर में हमेशा कंटेस्टेंट्स के प्यार के चर्चे बने रहते हैं। लेकिन इन दिनों कई सारे कंटेस्टेंट्स चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ वक्त पहले आकांक्षा पुरी और जेड हदीद के खुलेआम घर में लिपलॉक किस की वजह से काफ़ी विवाद देखने को मिला। जिसके बाद आकांक्षा को भी घर से बेघर कर दिया गया। लेकिन अब टीवी के मशहूर एक्टर अविनाश सचदेव सुर्खियों का विषय बने हुए हैं।

अविनाश की एक्स-गर्लफ्रेंड पलक भी बनी थी शो का हिस्सा

दरअसल आपको बता दें कि अविनाश सचदेव की एक्स-गर्लफ्रेंड पलक पुरसवानी भी इस शो की हिस्सा बनी हुई थी। खाना की एक्ट्रेस को पहले ही वीकेंड के बार में बाहर कर दिया गया। लेकिन जब पलक शो से बाहर की गई तो वह अपने ब्रेकअप के बारे में भी बात करती हुई नजर आई।एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि अविनाश ने उन्हें धोखा दिया। लेकिन इन सब कंट्रोवर्सीज के बीच 'स्ट्रेंज हाउस' का एक वीडियो पूरे इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है। जिसमें अविनाश अपनी ही को-कंटेस्टेंट से अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आए।

अविनाश ने फलक से किया प्यार का इज़हार

जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म वूट के अधिकारी इंस्टाग्राम अकाउंट से अविनाश सचदेव और फलक नाज का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में नजर आया कि दोनों बिग बॉस के घर के अंदर सोफे पर बहुत ही आराम से एक दूसरे से बात करते हुए देखे गए। इसी वक्त वीडियो में छोटी बहू फेम अविनाश फलक के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। जहां पर बैकग्राउंड सॉन्ग भी बजता है और ये पल और भी ज्यादा प्यारा हो जाता है। जिसके बाद में एक्टर के इजहार के बाद में फलक भी शर्मा जाती हैं।

अविनाश का प्रपोजल वीडियो वायरल

इसी के साथ आपको बता दें कि वीडियो में अविनाश ने फलक को कहा कि "तुम मुझे अच्छी लगती हो। ये फिलिंग्स दूसरे हफ्ते से ही शुरू होने लगी थी और धीरे धीरे बढ़ती चली गई। मुझे यह बातें बोल देनी चाहिए क्योंकि अगर कल को यहां से अगर मैं चला जाऊंगा तो तुम्हें इस चीज का पता नहीं चल पाएगा।"

फलक ने नहीं दिया अविनाश के प्रपोजल का कोई जवाब

इतना ही नहीं आपको बता दें कि एक दूसरी वीडियो के दौरान अविनाश को अपने दोस्तों के साथ में जैड हदीद और जिया शंकर से भी बात करते हुए देखा गया। जब वह अपने दोस्तों से कहते हुए नजर आए कि उसने फलक को अपनी फीलिंग्स बता दी हैं। इतना ही नहीं इस बात को सुनते ही जैड और जिया दोनों खुशी से झूम जाते हैं। इतना ही नहीं अविनाश है यह भी बताया कि फलक ने इस पर कोई भी हां या फिर ना का जवाब नहीं दिया। उन्होंने यह भी बताया कि फलक की प्रायोरिटी और ध्यान दोनों ही कहीं और है।

More from Filmibeat

Read more about: avinash sachdev falak naaz
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X