BB18: फीमेल कंटेस्टेंट से की हाथापाई, गाली गलौज करने पर बेघर हुआ बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट!

Avinash Mishra Got Eliminated

सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 को शुरू हुई अभी कुछ ही दिन हुए हैं। अब कंटेस्टेंट्स ने भी अपने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दरअसल टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा को बिग बॉस शुरू होने के 2 हफ्ते के अंदर ही घर से बेघर कर दिया गया। दरअसल ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि प्रोमो को देखकर लग रहा है।

अविनाश मिश्रा और एक्ट्रेस चुम दरांग के बीच में काफी ज्यादा झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर चुम ने अविनाश को गाली भी दे दी। इसी के चलते एक्टर काफी ज्यादा गुस्से में आ गए और हाथापाई पर उतरने लग गए। हालांकि इस बीच घर वालों ने अविनाश को पकड़ लिया और इसके बावजूद भी अभिनेता ने काफी ज्यादा झगड़ा किया।

इसी के चलते अब बिग बॉस ने भी अविनाश मिश्रा को घर से बाहर होने के लिए कह दिया है। इंडिया टुडे की एक एक्सक्लूसिव खबर के अनुसार अविनाश मिश्रा को घर से बाहर जाने के लिए बिग बॉस द्वारा आदेश दे दिया गया है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि उनको जेल की सजा मिली है।

दरअसल आपको बता दें कि एक टास्क के वक्त सभी खिलाड़ियों को यह फैसला करना था कि या तो वह दो कंटेस्टेंट्स को जेल में डाल देंगे या फिर किसी एक को घर से बाहर जाना होगा। इसी बीच घर वालों ने अविनाश का नाम ले दिया जिस पर वह बुरी तरीके से भड़क भी गए थे। उन्होंने हर किसी से झगड़ा करना शुरू कर दिया और इसी बीच चुम से वह उलझ पड़े

हालांकि आपको बता दें कि बिग बॉस ने उनको वापस बुला लिया है और कहा है कि वह सभी से पंगा ले चुके हैं। इसीलिए उनको जेल की सजा सुना दी गई थी। इस टास्क ने घर में काफी ज्यादा टेंशन क्रिएट कर दिया और अब देखना यही होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है।

अविनाश मिश्रा की बात करें तो आपको बता दें कि वह टीवी के एक मशहूर अभिनेता माने जाते हैं और उनको सेठ जी सीरियल में बाजीराव के किरदार में काफी ज्यादा लोकप्रियता भी हासिल हुई थी। इसी के अलावा उनको ये रिश्ते हैं प्यार के और तेरी गलियां जैसे शोज में भी देखा जा चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X