बैंकॉक से वायरल हुई Avinash Mishra और Eisha Singh की तस्वीर, इस हालत में नजर आए दोनों?

avinash Mishra eisha singh

Avinash Eisha In Bangkok- बिग बॉस सीजन 18 कुछ खास था क्योंकि इस सीजन में पहले तो लोगों की दोस्ती और दुश्मनी ने लोगों को चौंकाया और अंत में इस सीजन के विनर ने लोगों का दिमाग हिला दिया।

लेकिन सबसे शानदार जोड़ी बनकर सामने आए ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने बाहर भी अपने रिश्ता चालू रखा है। शो के अंदर अविनाश मिश्रा को अपना दोस्त बताने वाली ईशा सिंह के फैंस अब चर्चा करने लगे हैं कि क्या अब दोस्ती से बढ़कर भी कुछ हो गया है?

दरअसल उनकी कुछ तस्वीरें बैंकॉक से वायरल हो रही हैं और इस दौरान उनके साथ अविनाश मिश्रा भी मौजूद हैं। जी हां, बैंकॉक ट्रिप पर दोनों साथ हैं और जो तस्वीरें लोगों ने देखी हैं उनको लेकर अब बातें होना शुरु हो गई हैं।

Take a Poll

वायरल तस्वीर

इस तस्वीर को pinkvillatelly ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि ईशा सिंह अविनाश मिश्रा के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। शॉर्ट स्कर्ट पहने ईशा सिंह ने अविनाश के साथ मिरर के सामने तस्वीर क्लिक की है।

ये तस्वीर किसी दुकान की है और दोनों को शॉपिंग करते हुए देखा जा सकता है। अविनाश ने भी काफी कूल लुक लिया हुआ है। ईशा और अविनाश का ये अंदाज देखकर लोग हैरान हैं और कई तरह के सवाल दाग रहे हैं।

दरअसल शो के अंदर ईशा सिंह अक्सर कहती थीं कि वो सिर्फ अविनाश की दोस्त हैं और इसके आगे कुछ भी नहीं है। हालांकि अविनाश हमेशा अपने प्यार का इजहार इशारों में करते रहते थे।

तस्वीर देख लोग कर रहे हैं रिएक्ट

अविनाश ईशा की इस तस्वीर पर लोगों के रिएक्शन आना तो लाजमी है। किसी ने इनको साथ में क्यूट बताया तो किसी को ये जोड़ी उतनी रास नहीं आ रही है। एक यूजर ने लिखा है, ''अविईशा बैंकॉक में, क्या बात है।'' एक ने लिखा, ''नेशनल क्रश अविनाश मिश्रा, सलमान खान का लाडला।''

एक ने लिखा, ''आईटीवी में आसानी से सबसे अच्छी दिखने वाली जोड़ी, अविशा।'' एक ने लिखा, ''स्वर्ग में बनी जोड़ी, अविशा हमेशा के लिए एक साथ।'' एक ने लिखा, ''टीवी इतिहास की अब तक की सबसे खूबसूरत और हॉट जोड़ी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि अविनाश और ईशा की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

कौन हैं ईशा सिंह

ईशा सिंह एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं और काफी समय से लगातार काम कर रही हैं। ईशा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक सीरियल से की थी जिसका नाम 'इश्क का रंग सफेद' था। साल 2015 में कलर्स पर इस नाटक की शुरुआत हुई थी और इसमें ईशा ने एक विधवा महिला का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होने विवियन डिसेना के साथ भी काम किया हुआ है। ईशा सिंह का जन्म 1998 में हुआ था और वो शुरु से ही काफी टैलेंटेड थीं। फिलहाल वो लगातार काम कर रही हैं और देखने वाली बात होगी कि वो कब किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा अविनाश मिश्रा के साथ बनती हैं।

बिग बॉस सीजन 18

इस जोड़ी को लेकर इस सीजन में कई तरह की बातें की गईं थीं। हालांकि अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने किसी तरह की बातों में ना आकर अपना रिश्ता जारी रखा था। हालांकि इस शो को करणवीर मेहरा ने जीता था जिनसे इन दोनों की बिल्कुल नहीं बनती थी।

पहले कहा जा रहा था कि विवियन डिसेना ही इस सीजन के विनर होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। विवियन की हार ने सभी को हैरान किया था। हालांकि सलमान खान अविनाश को काफी पसंद करते थे और कई बार शो में उनकी तारीफ भी की है।

FAQs
Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Read more about: avinash mishra eisha singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X