Avika Gor: अपने ही किरदार से घबराती है अविका गौर; तीन बार लौटी मौत के मुंह से; जाने क्या है माजरा!

Avika Gor

Avika Gor: टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अविका गौर ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अविका ने बालिका वधू में आनंदी के बचपन का रोल अदा किया था, इसके बाद से अभी का रातों-रात सुर्खियों में आ गई थीं।

इस रोल के बाद अविका को कई बड़े प्रोजेक्ट में भी काम करने को मिला। यहां तक कि पॉपुलर सीरियल ससुराल सिमर का में रोली का किरदार निभाने का मौका मिला था, जिसमें वह उन्होंने एक शादीशुदा लड़की का किरदार निभाया था।

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में अविका ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी लाइफ में उनके द्वारा निभाए गए किरदारों में से एक ऐसा भी था जिसने उनकी रातों की नींद उड़ा दी थी और उससे बेहद डर गई थीं।

जी हां, घर-घर में पॉपुलर हो चुकी अविका गौर ने इस इंडस्ट्री में भी अपने पैर जमा लिए हैं। अविका ने माना कि उनके द्वारा निभाया गया ससुराल ससुराल सिमर का में रोली के किरदार ने उनकी नींद उड़ा दी थी। पहले अविका बताने को तैयार नहीं थी।

आखिरकार उन्होंने इस बात को एक्सेप्ट कर लिया कि रोली का किरदार उन्हें बहुत डराता था। उन्होंने कहा कि इस शो में कुछ ऐसी शर्मनाक और हास्यास्पद चीजें थीं जो कि उनको चौंका देती थीं। अविका गौर ने बताया कि इस किरदार में उन्होंने भूत से कहा था कि कानून अपने हाथ में ना ले। यहां तक कि उन्हें त्रिशूल भी मारा गया और हर इंपॉसिबल चीज उनसे इस शो में करवाई गई। यहां तक कि 3 बार मरकर भी वापस लौटी। 50 बार उनका किडनैप हुआ, छह से सात बार शादी हुई। एक ही व्यक्ति से तीन बार शादी हुई और दूसरी बार किसी और व्यक्ति से लगभग शादी तय हो ही गई थी।

हालांकि अविका गौर का यह मानती हैं कि टीवी एक्ट्रेस कहलाना उन्हें पसंद है क्योंकि टीवी के माध्यम से ही उन्हें अधिक से अधिक ऑडियंस से जुड़ने का मौका मिला। और टीवी एक ऐसा जरिया है, जहां पर आप अपने किरदार में और अपने अभिनय में रोजाना सुधार कर सकते हैं।

आपको बता दें, अविका गौर ने हॉरर फिल्म '1920 हॉरर ऑफ द हार्ट' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं। यह फिल्म इस साल 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट द्वारा निर्देशित किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X