जब शादी के 7 महीने बाद मीडिया के सामने 'आनंदी' ने की उल्टियां, प्रेगनेंसी का रचा ढोंग, अब बताई सच्चाई
Avika Gor On Pregnancy Rumours: टीवी इंडस्ट्री में छोटी आनंदी का किरदार निभाकर फेमस हुई अविका गौर आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और काफी बड़ी भी हो चुकी है। पहले ही उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ में शादी की थी जिसमें पूरा नेशनल टीवी भी मौजूद था।

अविका गौर की शादी को तकरीबन 10 महीने हो चुके हैं लेकिन इस बीच उनकी प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होनी शुरू हो गई थी। अप्रैल 2026 में तकरीबन शादी के साथ महीने बाद एक्ट्रेस और मिलिंद पैप्स के सामने नजर आए थे।
जब अचानक मीडिया के सामने अविका करने लगी थी उल्टियां
इस दौरान अविका गौर को अचानक से उल्टी जैसा महसूस होने लगा था और इसके बाद में वहां पर माहौल काफी ज्यादा चिंताजनक भी देखने के लिए मिला था। इस दौरान उनके पति मिलिंद भी थोड़ा सा घबराते हुए नजर आए थे।
इस वीडियो के सामने आने के बाद काफी सारे लोग सोचने लगे थे कि अविका गौर जल्दी ही मां बनने वाली है। काफी सारे लोगों ने तो उन्हें बधाई वाले मैसेज भी भेजना शुरू कर दिया था। लेकिन इस वीडियो के पीछे की सच्चाई तो कुछ और ही निकली जिस पर अब हाल ही में एक्ट्रेस में चुप्पी तोड़ दी है।
उल्टी वाला ड्रामा था मार्केटिंग स्टंट
दरअसल, फ़िल्मी ज्ञान के साथ हाल ही में इंटरव्यू के दौरान अविका गौर ने इस पर बात करते हुए बताया कि वह एक ब्रांड के लिए किया गया मार्केटिंग स्टंट था जो आगे चलकर उनके काम भी आया। वह चाहती थी कि लोग उनके बारे में बात करें और यह सच हो गया।
अविका को आने लगी थी हंसी
अविका ने इस पर बात करते हुए अपने पति मिलिंद की तारीफ की जिन्होंने उस वक्त काफी अच्छी एक्टिंग की थी। अभिनेत्री ने बताया कि "मुझे तो तब हंसी आने लगी थी क्योंकि मैं तो उल्टी की एक्टिंग की लेकिन मिलिंद ने जो एक्टिंग की वह एक प्रोफेशनल की तरह थी।"
पति की एक्टिंग से हुई इम्प्रेस
अभिनेत्री ने आगे कहा कि "मैं उससे काफी ज्यादा इंप्रेस हो गई और वह काफी असली एक्टिंग कर रहा था। मुझे उन पर काफी गर्व है। लेकिन कई बार लोगों को आपकी जिंदगी के बारे में जानने की एक्साइटमेंट रहती है और वह मोमेंट भी शादी के ठीक बाद ही था तो सब और ज्यादा उत्साहित हो गए थे।"
अविका गौर का वर्क फ्रंट
अगर हम अविका गौर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि जल्दी ही उन्हें कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में देखा जाने वाला है। यह शो अगस्त महीने की शुरुआत में ही ऑन एयर कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications