..................... Avika Gor Recalls Being Inappropriately Touched From Behind Many times By Her Bodyguard - Hindi Filmibeat

अपना ही बॉडीगार्ड इस एक्ट्रेस की इज्जत के पड़ा पीछे, बार-बार छूने की कोशिश की लेकिन फिर भी छोड़ दिया

Avika Gor

Avika Gor Inappropriate Touch: अविका गोर टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। हिट शो बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाने के बाद वह मशहूर हुईं। एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था।

हॉटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू में, अविका गोर ने एक प्रोग्राम में हुई घटना के बारे में बताया, जब वह स्टेड की ओर जा रही थीं, तो उन्हें लगा कि किसी ने उन्हें पीछे से छुआ है और जब वह पीछे मुड़ीं, तो उन्हें केवल अपने बॉडीगार्ड को ही देखा किसी और को नहीं, जिससे वह हैरान रह गईं, लेकिन कुछ नहीं बोलीं।

अविका ने आगे बताया कि यह घटना दूसरी बार भी होने वाली थी, लेकिन समय से पहले ही उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया और उन्होंने जब मुड़कर देखा तो वो उनका बॉडीगार्ड ही था। "मैंने बस उसकी तरफ देखा और सोचा, 'क्या?' और उसने बस माफ़ी मांगी। तो उसके बाद मैं क्या करूं? इसलिए मैंने उसे जाने दिया। उन्हें नहीं पता कि उनके इस तरह के काम का दूसरे इंसान पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।"

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से भिड़ने और उन्हें जवाबदेह ठहराने की हिम्मत होनी चाहिए। "अगर मुझमें पलटकर जवाब देने का साहस होता, तो मैं अब तक बहुत से लोगों को पीट चुकी होती। अब मुझे लगता है कि मैं ऐसा कर सकती हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो अविका अगली बार हिंदी फिल्म 'ब्लडी इश्क' में नजर आएंगी। उन्होंने फरवरी 2024 में फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की। एक फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "इट्स अ रैप #ब्लडीइश्क। यह अब तक का सबसे रोमांचक अनुभव रहा है! मैं आप सभी के इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकती!"

Read more about: avika gor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X