बिन ब्याही मां बनीं थीं अविका गौर? बच्चा छुपाकर रखने पर बोलीं- मेरे पेरेंट्स को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता...

Avika Gor

Avika Gor Pregnancy Rumors: 'बालिका वधु' में आनंदी का रोल निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर ने सोशल मीडिया के जरिए गुड न्यूज़ का ऐलान किया है। अविका गौर ने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है। एक्ट्रेस अविका गौर ने अपने पांच साल बड़े बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ इंगेजमेंट की खबर सोशल मीडिया पर दी। बुधवार को अविका ने इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं।

क्या आप जानते हैं कि एक बार अविका के बिना शादी के ही मां बनने की खबरें आई थीं। ऐसा दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस और उनके को-एक्टर मनीष रायसिंघन का एक बच्चा है। तब इन खबरों की सच्चाई खुद अविका गौर ने बताई थी।

डिजिटल कमेंटनरी के साथ बातचीत के दौरान अविका गौर ने मनीष के साथ अफेयर को लेकर बात करते हुए कहा कि "जब हमारे अफेयर की खबरें सामने आई तो हम हैरान थे। मैं और मनीष सोच रहे थे कि हम कुछ ऐसा दिख रहे हैं कि जिससे यह सब बातें बाहर निकल रही है। इसीलिए हम सेट पर बात नहीं करते थे। जब हमने दूरी बनाई तो इन पर। नहीं लगा और हमने फैसला लिया कि हम बात करें या ना करें लेकिन यह गॉसिप बंद नहीं होगी।"

अविका गौर ने मां बनने की खबरों पर बात करते हुए कहा कि "मेरे बारे में लिखा गया कि मेरा एक बच्चा है और ऐसी बातें लिखने से पहले लोग कुछ भी नहीं सोचते हैं। हमारे पेरेंट्स भी ऐसी बातों पर हंसते हैं और एक दिन हमारे शो के सेट पर मेरे पापा आए। उन्होंने मनीष को कहा कि अविका को घर पर छोड़ देना और उस दिन हमें महसूस हुआ कि हमारे पेरेंट्स को इन खबरों से कोई भी फर्क नहीं पड़ता।"

अविका के मंगेतर की बात करें तो मिलिंद चंदवानी मिलिंद चंदवानी की पहली मुलाकात हैदराबाद में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। शुरुआत में मिलिंद ने अविका को सिर्फ दोस्त मान लिया था यानी 'फ्रेंडजोन' कर दिया था। लेकिन वक्त के साथ उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब ये कपल शादी के लिए तैयार है। अविका और मिलिंद की जोड़ी 2020 से साथ है। नवंबर 2020 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। मिलिंद चंदवानी को लोग रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज' से जानते हैं। तब से दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ अपने खूबसूरत पलों को शेयर करते रहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: avika gor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X