टीवी पर लौंटी अविका गौर

By Priya Srivastava

कलर्स के शो बालिका वधू से हर घर की फेवरिट बहू बन चुकी अविका गौर इन दिनों शो से दूर हो चुकी थी। चूंकि शो में फिलहाल बड़ी आनंदी की भूमिका दिखाई जा रही है। लेकिन अब अविका के प्रशंसकों के लिए एक खुशी की खबर यह है कि अब वह जल्द ही दोबारा कैमरे के सामने आने जा रही हैं. कलर्स के नये शो ससुराल सिमर का वह लीड किरदार में नजर आयेंगी।


गौरतलब है कि अविका ने इससे पहले कई फिल्मों में भी काम किया है। पाठशाला और मॉर्निंग वॉक में भी वह नजर आ चुकी हैं। कलर्स की पसंदीदा अदाकारा अब फिर से अपने घर वापस आ रही है। इस शो की शुरुआत अप्रेल में होगी. वह इन दिनों सहारा के शो जर्नोज में भी नजर आ रही है।

वे इन दिनों इन दो शो की शूटिंग में व्यस्त हैं। अविका ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि हां यह सच है कि वह जल्द ही डेली सोप में नजर आनेवाली हैं। उन्होंने बताया कि इस शो में उनका किरदार बिल्कुल अलग तरीके का है और बिल्कुल अलग लड़की की कहानी है।


इस किरदार का आनंदी के किरदार से बिल्कुल लेना देना नहीं है। यह पूछने पर कि क्या इतने दिनों के बाद फिर से वापसी करने में कोई परेशानी नहीं हो रही। अविका कहती हैं कि वे कभी कैमरे से दूर हुई ही नहीं. हमेशा किसी न किसी प्रोगाम के सिलसिले में लोगों से मिलना जुलना होता रहा है।

सो, वे इस किरदार के लिए पूरी तरह तैयार है. अविका पूरे आत्मविश्वास के साथ यह भी कहती हैंं कि निश्चित तौर पर यह शो भी लोगों को पसंद आयेगा और लोग अपनी आनंदी को वापस पाकर खुश हो जायेंगे. साथ ही आनंदी यह भी कहती है कि उन्हें अब अभिनय के क्षेत्र में ही आगे बढ़ते रहना है. वे अपनी पढ़ाई और अभिनय में हमेशा अपना तन्मय बना कर रखेंगी. ताकि उनके माता-पिता भी उनका पूरा साथ देते रहें.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X